संविदा महासंघ से जुड़कर बिहार राज्य ग्राम कचहरी सचिव संघ ने आन्दोलन का किया शंखनाद

(गीता कुमार की रिपोर्ट)

बेलदौर (खगड़िया) : बिहार प्रदेश ग्राम कचहरी सचिव संघ की बैठक में सचिवों के हक हुकुम की लड़ाई अब बिहार राज्य संविदा कर्मचारी महासंघ के साथ लडेगी इसकी घोषणा ग्राम कचहरी सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलम ने की इस दौरान मौके पर बिहार राज्य संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सर्राफ उपस्थित थे बैठक की अध्यक्षता करते हुए नीलम ने कहा 2007 से ही ग्राम कचहरी में अपने दायित्व निर्वाहन कर रहे हैं बावजूद 13 वर्ष बाद भी मानदेय के तौर पर 6 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाता है, उन्होंने कचहरी सचिवों की सेवा स्थाई करने, मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी करने की बात रखी वही कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सर्राफ ने महासंघ में ग्राम कचहरी सचिव के शामिल होने सचिवों का अभिवादन करते हुए कहा सभी संविदा कर्मियों की एक ही लडाई है सेवा स्थायी और वेतन वृद्धि महासंघ में कचहरी सचिव के शामिल होने पर महासंघ और मजबूत हुआ है उन्होंने बिहार सरकार के नियत पर सवाल उठाते हुए 2015 में उच्च स्तरीय कमेटी के रिपोर्ट को लागू नहीं कर पायी है उन्होंने कहा पूरे देश में लॉकडाउन समाप्त हो चुका है लेकिन बिहार सरकार विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने तक लॉकडाउन लगाए रखने का मंशा पाले हुए हैं ताकि संविदा कर्मचारी महासंघ आंदोलन का बिगुल ना फूंक दे उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा 6 सितंबर को अगर लॉकडाउन समाप्त हो जाती है तो संविदा कर्मचारी महासंघ के लगभग 21 लाख संविदा कर्मी अपने पूरे परिवार के साथ गांधी मैदान पटना को भरने का काम करेंगे और सरकार को 2 सूत्री मांगो सेवा स्थाई, वेतन वृद्धि करनी होगी मौके पर बिहार प्रदेश ग्राम कचहरी सचिव संघ के संयोजक अभय कुमार सिंह प्रफुल्ल कुमार सिंह राजकिशोर यादव मनोज कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी भवेश कुमार समेत दर्जनों ग्राम कचहरी सचिव मौजूद थे।

सदर विधायिका ने सीएम के वर्चुअल निश्चय संवाद में भाग लेने की आमजनों से की अपील

(गीता कुमार की रिपोर्ट)


खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के मानसी प्रखंड के चुकती स्थित साम्भवी सदन में शुक्रवार को मानसी जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक पूनम देवी यादव ने मुख्यमंत्री ,बिहार सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के द्वारा किये तमाम कार्यो को विस्तार पूर्वक पटल पर रखते हुए उनके वर्चुअल निश्चय संवाद रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के भागीदारी पर बल दिया। उक्त वर्चुअल रैली के लिए स्थान विधायक अपने आवास साम्भवी सदन के प्रांगण में रखी गई है ।जिसमें साढ़े ग्यारह बजे दिन से लाइव शुरू किया जाना सुनिश्चित है ।उन्होंने सबों से जमजूट कर वर्चुअल निश्चय संवाद रैली से जुड़ ने का अनुरोध किया ।बोले नीतीश कुमार हीं एक मात्र नेता हैं, जिनके नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हैं ।उन्होंने समुचित विकास और विधि व्यवस्था दुरूस्त कर बिहार की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाने का काम किये हैं ।
युवा जद यू के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट साम्बवीर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी युवाओं को विभिन्न विभागों में नये पद सृजन कर कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी देने और छात्र-छात्राऐं को बेहतर शिक्षा के लिए बिहार में हीं उत्तम व्यवस्था करने के प्रति संवेदनशील रहे हैं।इसलिए साम्बवीर ने सात सितम्बर को साढ़े ग्यारह बजे दिन से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के वर्चुअल निश्चय संवाद से जुड़ कर तथा उनकी महत्वपूर्ण बातें सुनने की अपील छात्र-छात्राऐं व युवाओं से की है ।
बैठक में मानसी प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख दशरथ यादव, उप प्रमुख हीरालाल यादव, युवा जदयू के नेता कुन्दन कुमार यादव, अमित कुमार प्रिंस, इन्जीनियर क्याम उद्दीन, वासित अली बासो, मोहम्मद बल्ली,केदार चौरसिया, वकिल ठाकुर, सुधाकर पंडित, ललन यादव, प्रभाकर सिंह उर्फ मन्टून चौधरी, शशि चौधरी, नन्द सिंह पहलवान, राजाराम यादव, नरेश यादव, साधूशरण यादव,तरूण सिह, अजीत कुमार सिंह, मदन वर्मा, डॉ धीरेन्द्र यादव, हरेराम यादव, डॉ जनार्दन प्रसाद, प्रमोद महंथ, सुभाष सिंह, विपीन यादव, गोपाल यादव, अवलिंग सिंह, हरिचरण तांती, रंजीत दास,श्रवण ठाकुर विनोद सिंह, प्रभु प्रसाद यादव, नवीन मिश्र, मिथुन कुमार दास,प्रदीप सहनी, गरीब सहनी, फकीरा याव,साजन देवी, विमला देवी, चन्द्रकला देवी,चानो देवी, शम्भु तांती, मनोज कुमार तांती सहित दर्जनों जदयू एवं रणवीर-पूनम को चाहने वाले समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

विभिन्न मांगों को लेकर एआईएसएफ के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

(गीता कुमार की रिपोर्ट)

परबत्ता(जनप्रसंग): राज्यव्यापी आह्वान पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन परबत्ता के द्वारा राज्य परिषद सदस्य प्रशांत सुमन के नेतृत्व में रेलवे एवं तमाम पब्लिक सेक्टर के निजीकरण एवं महामारी में सभी परीक्षाएं स्थगित करने की मांग को लेकर अंचलाधिकारी परबत्ता के समक्ष प्रदर्शन किया गया । मौके पर AISF के खगड़िया जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने कहा “जबसे सरकार ने रेलवे को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की है तब से एक ही सवाल बरकरार है कि रेलवे का किराया कौन तय करेगा और उसमें काम करने वाले कर्मी को क्या वही सुरक्षा सम्मान और वेतन मिलेगा जो सरकार देती थी ? “
प्रशांत सुमन ने आगे आरोप लगाया कि “मौजूदा सरकार सिर्फ लोगों को ठगने एवं बरगलाने का काम लगातार करते आ रही है इसके पास जो मुद्दा है उससे युवाओं के रोजगार और लोगों की भूख से कोई दूर-दूर तक रिश्ता नाता नहीं है । यह सरकार लोगों को धर्म के नाम पर आपस में बांटती है लोगों में गुस्सा पैदा करती है एक समुदाय को दूसरे समुदाय से लड़ाती है । जब लोग बट जाते हैं तो लोगों के पास सोचने के लिए कुछ नहीं होता है और वे व्यस्त होते हैं उन्हीं बातों को सोचने में जो कि प्रोपेगेंडा है उसे पता ही नहीं चलता है कि उसे उसके ही अस्तित्व से लड़ा दिया गया है ।

“यह सिर्फ एक राजनीतिक बयान नहीं है और ना ही मैं कोई जुमला बोल रहा हूं, यह एक वास्तविकता है कि
सरकार ने अर्थव्यवस्था को गर्त में में पहुंचा दिया है आने वाले समय में परिस्थितियां और भी विकट होने वाली है ।”
कौन लड़ेगा कौन बोलेगा इसके खिलाफ ? कौन जिम्मेदारी लेगा इस देश की इस भारत माता की ? आज सोने की चिड़िया बिक रही है किसी का खून क्यों नहीं खोलता ? आज मेरी भारत माता भारत माता माता नीलाम हो रही है इसकी रक्षा कौन करेगा ? मैं पूछना चाहता हूं इस सरकार से ए सरकार अगर तुम इस सोने की चिड़िया को बेचने के लिए आए हो तो याद रखो हम युवा हैं और हमारे जैसे युवा जो मेहनत करते हैं नौकरी पाने के लिए तुम्हें तुम्हारे गद्दी से उखाड़ के फेंक फेंक देगा झूठ ज्यादा दिन नहीं चलता है तो झूठ की राजनीति भी ज्यादा दिन नहीं चलेगी ।
वही बिट्टू कुमार ने कहा कि सरकार रेलवे एवं अन्य सरकारी कंपनियों का निजीकरण कर छात्रों के भविष्य के साथ खेलवाड़ कर रही है, अगर रेलवे निजी हो गई तो छात्रों का सरकारी नौकरी का सपना केवल सपना ही रह जाएगा।
मौके पर रंजीत कुमार रमन कुमार बिट्टू कुमार नीरज कुमार प्रिंस कुमार अमन कुमार विकास कुमार सन्नी कुमार बंटी कुमार सुमन कुमार अभिनंदन कुमार मिश्रा राजकुमार गुप्ता सबीना खातून मौजूद थी ।

वर्ल्ड विजन इंडिया के द्वारा वाटर फिल्टर का किया गया वितरण 

खगड़िया(जनप्रसंग): वर्ल्ड विजन इंडिया के द्वारा चौथम प्रखंड अंतर्गत निरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 5,6 एवं 14 के 120 गरीब परिवारों के बीच
वाटर फ़िल्टर का वितरण मंगलवार को किया गया।
वाटर फिल्टर का वितरण वर्ल्ड विजन इंडिया के द्वारा लोजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ एवं मध्यदेशीय वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष रामप्रीत कुमार, वर्ल्ड विजन इंडिया के सीडीएफ राजेश कुमार, एफसी निखिल सिंह, रंजन कुमार, दीपक कुमार, अनुराग कुमार, कालीचरण मुर्मू, उपेन्द्र कुमार के हाथों वितरण कराया गया।

मालूम हो की वर्ल्ड विजन इंडिया की टीम के द्वारा विगत कई वर्षों से निरपुर पंचायत के गरीब परिवारों के बीच राहत सामग्री सहित कई अन्य उपयोगी सामानों का वितरण किया जाता है।

डीएसपी एवं दरोगा पर गोली चलाने वाले अपराधी को मानसी पुलिस ने धर दबोचा

खगड़िया/जनप्रसंग संवाददाता

खगड़िया: मानसी थाना क्षेत्र के मानसी सैदपुर बलहा रोड में दिन दहाड़े हथियार के बल पर बलहा के सीएसपी संचालक अरविन्द कुमार से तीन लाख 76 हजार रुपये के लुट कांड में शामिल मुख्य अभियुक्त एवं खगड़िया के डीएसपी एवं दरोगा पर गोली चलाने वाले अपराधी को मानसी पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार रोहियार निवासी बेचो यादव के पुत्र अमित कुमार को सिमरीव्यख्तिपुर सहरसा जिला से धर दबोचा। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया की दिनांक 16/3/2020 को मानसी निवासी बलहा में सीएसपी संचालक से दिन दहाड़े तीन लाख 76 हजार रुपये लुट लिये गये थे।जहां लुट कांड के बाद लुट में शामिल अपराधियों को डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में छापामारी अभियान शुरू किया गया जिसमें लुट किये रुपये के साथ पुलिस ने घटना में शामिल चार अपराधियों को तत्काल धर दबोचा जिसमें पहले से ही बलहा के बिन्दु रजक एवं रोहियार गाँव के तीन अपराधी सुनील कुमार, रंजन कुमार एवं पंकज साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। लेकिन लुट कांड में शामिल मुख्य आरोपी एवं पुलिस पर गोली चलाने वाले अपराधी पुलिस के पकड़ से बाहर हो गया। थानाध्यक्ष दीपक ने बताया की घटना के दिन ही अमित कुमार को पकड़ने को लेकर पुलिस अभियान छेड़ रखा था जहां धमहराघाट स्टेशन के पास अंधेरे का फायदा उठाकर अमित कुमार मानसी के पुर्व दरोगा गुंजन कुमार एवं डीएसपी सदर पर गोली चलाकर फरार हो गया था।दीपक ने कहा की मानसी थाना कांड सं०-82/20एवं 84/20 मामला दर्ज किया गया था जहां अमित कुमार पुलिस के पकड़ से बाहर था जहां गुप्त सुचना के आधार पर गुरूवार को सिमरीव्यख्तिपुर के पुलिस के सहयोग से अमित कुमार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started