पसराहा पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को किया बरामद

पिकअप पर लदे सीमेंट की बोरी के नीचे छुपा कर लायी जा रही शराब बरामद

खगड़िया(जनप्रसंग): पसराहा पुलिस द्वारा सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में एक पिकअप वाहन पर लदे सीमेंट के बोरी के नीचे छुपा कर ले जाये जा रहे शराब को पुलिस ने बरामद कर लिया। जिनमें इंपिरियल ब्लू शराब की कुल 13 कार्टून एवं रॉयल स्टैग शराब की कुल 9 कार्टून शराब बरामद किया गया। मौके पर चालक अभिलेश मेहता पिता- भरेलाल मेहता साकिम सौर बाजार जिला सहरसा को गिरफ्तार किया गया. जिसमें इंपिरियल ब्लू 375ml का कुल 19 बोतल बरामद किया गया जो कुल 116.125 लीटर है वही रॉयल स्टैग 375ml का कुल 215 बोतल बरामद किया गया जो कुल 80.625 लीटर है.

मामले को लेकर पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि एक पिकअप वाहन में लदे सीमेंट की बोरी के नीचे छुपा कर ले जाये जा रहे शराब की कुल 38 कार्टून बरामद की गयी. जिसमें कुल 667 बोतल शराब बरामद हुई है जो कुल 249 लीटर है. वहीं मामले को लेकर एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है.

कोलवारा पंचायत की मुखिया रेखा देवी का निधन

👉 परबत्ता प्रखंड के मुखियाओं के लिये एक मिसाल थी रेखा देवी

परबत्ता,जनप्रसंग(शानू आनंद): परबत्ता विधानसभा के पुर्व विधायक जगदंब मंडल की पुत्रवधु एवं कोलवारा पंचायत के पुर्व मुखिया राहुल कुमार उर्फ बच्चन की पत्नी कोलवारा पंचायत की वर्तमान मुखिया रेखा देवी का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से कोलवारा पंचायत समेत पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी। मालूम हो की वो काफी दिनों से बीमार चल रही थी।

परबत्ता प्रखंड की मुखियाओं के लिये एक मिसाल थी रेखा देवी

कोलवारा की मुखिया रेखा देवी प्रखंड के मुखियाओं लिये एक सबक थी,वो प्रखंड की एक मात्र की महिला मुखिया थी जो प्रखंड के प्रत्येक मीटिंग में स्वंय हिस्सा लेती थी,जबकि अन्य पंचायत के महिला मुखिया के बदले उनके प्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं इसलिए लगातर वो क्षेत्र की मुखियाओं के लिये एक सबक बन चुकी थी।

प्रतिनिधियों ने जाताया दुख

उनके निधन पर परबत्ता प्रखंड के सभी मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों ने मुखिया रेखा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि देते हूए शोकाकुल परिवार के इस दुख भरी घड़ी में साथ दिखे। इधर उनके निधन पर खगड़िया सांसद प्रतिनिधि एवं परबत्ता विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी आदित्य कुमार शौर्य उर्फ बाबूलाल शौर्य ने शोकाकुल परिवार को ढ़ाढस देते हूए रेखा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि दिया। इसी क्रम में मुखिया संघ के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, परबत्ता मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार उर्फ मंटू सिंह, पिपरालतीफ मड़ैया के मुखिया प्रतिनिधि डॉ रामविलास शर्मा, देवरी मुखिया प्रतिनिधि कुमार गौरव आदि ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हूए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

मुखिया के निधन को बताया अपूर्णीय क्षति

इधर सामाजिक कार्यकर्ता सौरव कुमार एवं कुल्हड़िया निवासी शारदा कुमारी ने कहा की मुखिया रेखा देवी काफी मिदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव की थी,उनके निधन से कोलवारा पंचायत सहित पूरे प्रखंड को अपूर्णीय क्षति हुई है। वहीं मुखिया के निधन पर पंचायत के कई लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की अपील की।

महद्दीपुर की मुखिया सुभद्रा देवी का निधन

👉 मंत्री एवं विधायक सहित मुखिया संघ के सदस्यों ने दी भावपूर्ण श्रधान्जलि

परबत्ता(जनप्रसंग): प्रखंड के महद्दीपुर चैती दुर्गा कमेटी के मेला मालिक राजेंद्र प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी महद्दीपुर पंचायत की मुखिया सुभद्रा देवी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से महद्दीपुर पंचायत समेत पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन पर परबत्ता प्रखंड के सभी मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद एवं प्रखंड कर्मीयों ने मुखिया सुभद्रा देवी का निधन पर श्रद्धांजलि देते हूए शोकाकुल परिवार के इस दुख भरी घड़ी में साथ दिखे।

मौके पर पंचायत के कई लोगों ने मुखिया सुभद्रा देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की अपील की। जिला परिषद सदस्य किरण कुमारी, सरपंच पुनीत भारती, पंचायत समिति सदस्य अशर्फी प्रसाद साह, उप मुखिया कविता देवी, कुमोद कुमार रंजन उर्फ रिक्की, विवेक कुमार ,उमेश सिंह, दिलीप सिंह, देवनंदन मंडल वार्ड सदस्य, नगीना सिंह, डॉक्टर रंजन कुमार वार्ड प्रतिनिधि, जितेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रसाद आदि ने श्रधांजलि दी।

संसदीय क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे सांसद, कई जगहों का किया निरक्षण

परबत्ता में सामाजिक कार्यकर्त्ता ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, नायागांव में लोगों ने सांसद को दिखाया काला झंडा

खगड़िया(जनप्रसंग): शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने शनिवार को लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत परबत्ता प्रखंड के विभिन्न स्थलों का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई कॉलेज सहित कई जगहों का निरक्षण किया, उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के कई बांधों का निरीक्षण किया जिसके बाद वह परबत्ता के लाइफलाइन अगुवानी सुल्तानगंज पुल का भी निरीक्षण किया। जिसके बाद बाद उन्होंने प्रखंड भवन में चल रहे हैं श्री एलईडी एवं हमारा परबत्ता गारमेंट्स का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने वहां बन रहे कपड़ों का निरीक्षण किया। इस दौरान काफी संख्या में दल-बल मौजूद सहित सांसद प्रतिनिधि एवं परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान प्रत्याशी बाबुलाल शौर्य,लोजपा जिलाध्यक्ष मो.मासूम,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार,जदयू जिलाध्यक्ष बब्लू मंडल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना कुमारी,मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह,भाजपा नेता नीतीश कुमार समेत कई मौजूद थे।

विभिन्न मांगों को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन

संसदीय क्षेत्र के दौर पर परबत्ता पहुंचे सांसद चौधरी महबूब अली कैसर को सामाजिक कार्यकर्ता सौरव कुमार एवं नवीन मिश्रा ने दस सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। जिनमें उन्होनें प्रखंड के सड़क,स्वास्थ एवं शिक्षा से संबंधित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा।
सौरव कुमार ने बताया की कुल्हड़िया-भोरकाठ सड़क, महेशलेट-सलारपुर सड़क, करना से कुल्हड़िया सड़क एवं सलारपुर में स्टेडियम का निर्माण, सलारपुर और कोलवारा में बंद पड़े हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में डॉक्टरों की नियुक्ति, के.एम.डी कॉलेज में पी.जी की पढ़ाई सहित छात्रावास की सुविधा और महेशलेट मोड़ पर यात्री शेड के निर्माण की बातें संसद के समक्ष रखा।

काला झंडा दिखाकर सांसद का किया विरोध

खगड़िया सांसद महबूब अली कैसर परबत्ता के दौरे पर आये थे जिसमे परबत्ता के नयागांव मे निर्माणाधीन आई.टी.आई कॉलेज के निरीक्षण के लिए नयागांव पहुँचे, तो वहाँ के ग्रमीणों द्वारा उनका जबरदस्त विरोध किया गया। सामाजिक कार्यकर्त्ता भाजयुमो महामंत्री लालरतन,भाजपा के वरीय नेता मिथलेश, युवा जदयू नेता आशुतोष उर्फ बंटू के द्वारा काफी नोक झोंक हुई प्रशासन के द्वारा भी लोगो को मनाने का प्रयास किया गया परन्तु लोग नही माने और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सोनू,गोलू,रामविनय, छोटू,अमन एवं राजा के साथ ढ़ेर संख्या में ग्रामीण सांसद का विरोध करते नजर आये।

29 जून को एसटीईटी उतीर्ण अभ्याथी पटना में करेंगे महाआंदोलन

आंदोलन में खगड़िया के अभ्यार्थी भी बड़ी संख्या में होंगे शामिल

(फ़ाईल फोटो)

जनप्रसंग(खगड़िया): बिहार STET वर्किंग कमिटी के तत्वाधान में 29 जून को पटना के इको पार्क सचिवालय के सामने बिहार सरकार शिक्षा विभाग के विरुद्ध महाआंदोलन किया जाएगा। जिसको लेकर खगड़िया जिले के भी एसटीईटी उतीर्ण अभ्यार्थी भी बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। उक्त बातों की जानकारी देते हूए खगड़िया जिले के एसटीईटी उतीर्ण अभियार्थी ने कहा की 12 मार्च को बिहार के शिक्षा मंत्री, बिहार बोर्ड अध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव आदि ने प्रेस कोंफ्रेंस कर -सीट के बराबर रिजल्ट घोषित करने की बात कही थी। जिनमें कहा गया था की जो अभ्यार्थी परीक्षा पास कर चुके उनकी नियुक्ति तय मानी जा रही थी। सीट से कम रिजल्ट आया जिससे सीट खाली रह गयी।

धरना प्रदर्शन में शामिल हो रहे अभ्यार्थी ने बिहार बोर्ड पर कई आरोप उन्होनें कहा की
अचानक उत्तीर्ण होने वाले मेरिट लिस्ट वाले कहाँ से अचानक प्रकट हो गए और सीट से कम उत्तीर्ण अभ्यर्थी कैसे बाहर हो गए, अगर बोर्ड से गलती हुई तो बोर्ड 3 महीनों में जवाब क्यों नही दिया,सिर्फ शिक्षा – विभाग में ही क्यों हमेशा इतना बड़ा फॉल्ट होता है, विज्ञापन के अनुसार या बोर्ड से हुई गलती का खामियाजा अभ्यर्थी क्यों भुगते, जैसे कई तीखे सवाल किये। खगड़िया से भी सैकड़ों अभ्यर्थी 29 जून को पटना जाने के लिए आंदोलन को सफल बनाने के लिए एक बैठक आयोजित कर अपनी रणनीति तैयार कर ली है। बैठक में कुमोद कुमार रंजन, गुड्डू कुमार, गौतम कुमार, मोहम्मद मुख्तार आलम, श्रीलता कुमारी, मृत्युंजय कुमार, ज्योति कुमारी, अंकित कुमार, डब्लू पटेल, मनीष कुमार,अबुबकर आदि मौजूद थे।

पुर्व जिप सदस्य द्वारा सैकड़ों जरुरतमंदों के बीच बांटी गयी राहत सामग्री

पूर्व जिप सदस्य शैलेन्द्र कुमार एवं पुनीता सिंह ने “सशक्त फाऊंडेशन” द्वारा राहत किट का किया वितरण

जनप्रसंग(शानूआनंद/गीता कुमार): प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद क्षेत्र संख्या-16 के पुर्व सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलेश एवं उनकी धर्मपत्नी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य पुनीता सिंह द्वारा उनके आवास परिसर जोरावरपुर पंचायत के नयागांव सतखुट्टी में कोराना पीड़ित और कोराना प्रभावित दिन दुखियों को राहत सामग्री के रूप में चावल दाल सरसों तेल चीनी नमक आदि बितरण किए उनके द्वारा बैसा,राजेंद्र नगर विठला, कबेला,डुमरिया खुर्द, बलहा, माधवपुर, दरियारपुर, नयागाँव के अत्याधिक कोरोना प्रभावित गरीब परिवारों को कोरोना राहत किट जिसमें चावल,दाल,चीनी चायपत्ती, नमक, मसाला, आटा आदि का वितरण किया गया।

पूर्व जिला पार्षद पुनीता सिंह शैलेंद्र कुमार शैलेश ने कहा कि क्षेत्र में कोरोना से अपार क्षति हुई है जिसकी पूर्ति तो नहीं की जा सकती है किंतु मैं सुख दुख में क्षेत्र की जनता के साथ रहा हूं आगे भी रहूँगा अभी कोरोना पीड़ितों के लिए जो कुछ बन पड़ा है वह दे रहा हूं आगे भी मदद में खड़े रहूंगा उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है कि सभी लोग कोरोना का टीका लगवाएं कोरोना का टीका इस घड़ी में प्राण रक्षक है अफवाहों से दूर रहें आदि कई तरह का अपील की गरीब गुरबा का मददगार बन कर खड़ा हूँ अभी भी सामने खड़ा हू उन्होंने करीब तीन सौ लोगो को सामग्री दिए उन्होंने लोगों से अपील किए की आप हमें सहयोग करें मैं आपके क्षेत्र का विकास करुगा। इस दौरान लालरतन कुमार, आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बंटू सिह, बैसा पंचायत के उप मुखिया सुजय कुमार,पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, मनीष सिंह, मुकेश सिंह, संतोष सिंह आदि ने उनके कार्य की सराहना की।

Design a site like this with WordPress.com
Get started