भारतीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने धर्मनाथ गुप्ता,बधाईयों का लगा तांता
बिहार(जनप्रसंग): भारतीय वैश्य महासभा का विस्तार गुरुवार को किया गया। वैश्य महासभा के सभी वरीय अधिकारियों के मौजूदगी में प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष डा.उदय कुमार साह के द्वारा वैशाली के जाने माने चिकित्सक सह युवा समाजसेवी डा. डी.एन.गुप्ता को बिहार प्रदेश के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया।
वहीं इनके मनोनय के बाद युवा कार्यकारी अध्यक्ष डा. उदय कुमार साह ने कहा की धर्मनाथ गुप्ता की कर्मठता एवं कौशलता एवं समाज के प्रति समर्पण को ध्यान में रखकर उन्हें बिहार प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
वहीं इनके मानोनय के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में युवा पत्रकार शानू आनंद, राजकुमार,जितेन्द्र कुमार,हरेराम कुमार,दिलीप कुमार,त्रिभुवन कुमार गुप्ता,गरीब नाथ गुप्ता,अमरनाथ गुप्ता,त्रिलोकी नाथ गुप्ता,पिंटु कुमार, आदि शामिल हैं।
वहीं डीएन गुप्ता ने अपने मनोनय के बाद संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति मेहनत व लगन से कार्य कर संगठन को पूर्ण मजबूती देने की बात कही।

















