गंगा और बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि जारी

कोसी व बागमती नदी के पानी में गिरावट

खगड़िया:-जिले में गुरुवार को कोसी नदी के जलस्तर में गिरावट और बागमती नदी का जलस्तर में लगातार गिरावट जारी रहा। जबकि वही बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रहा। हालांकि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रहा। बता दें कि तीन नदियां कोसी, बागमती व बूढ़ी गंडक नदी पहले से ही खतरे के निशान से ऊपर है। इधर बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार कोसी नदी बलतारा के समीप समुद्र तल से 32.61 मीटर ऊंचाई पर दर्ज की गई। वहीं बागमती नदी संतोष स्लूईस के समीप समुद्र तल से 36.45 मीटर ऊंचाई पर दर्ज की गई। वहीं बूढ़ी गंडक नदी 37.57 मीटर पर बह रही है।जबकि गंगा नदी 33.63 मीटर पर बहने की बात बताई गई।

इधर जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल चंद्र मिश्र ने बताया कि कोसी नदी खतरे के निशान से 1.65 मीटर ऊंचाई पर बह रही है। जबकि बागमती नदी खतरे के निशान से 2.72 सेंटीमीटर से ऊपर है। वहीं बूढ़ी गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर है। गंगा नदी खतरे के निशान से 0.96मीटर नीचे है।हालांकि कोसी व बागमती नदियों के जलस्तर में वृद्धि नही हुई लेकिन लोगो को परेसानी उतना ही है।बताया जा रहा है बाढ़ पीड़ितों क्षेत्र का सर्वेक्षण कर सभी बाढ़ पीड़ितों के बीच जीआर राशि दिया जाना है।

राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित की गयी सभा

कांग्रेस नेता ने प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना

खगड़िया (जनप्रसंग) :- जिले के बेलदौर विधानसभा के नीरपुर पंचायत में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ चंदन यादव जी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया तत्पश्च्यात वृक्षारोपण भी किया. इस मौके पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत में जो सूचना कि जो क्रांति है वह स्वर्गीय राजीव गांधी जी की देन है पंचायती राज की परिकल्पना भी भी उन्हीं की सोच थी तथा उन्होंने इस क्षेत्र के किसानों की समस्या पर भी विस्तार से चर्चा किया और कहा कि सरकार इस करुणा महामारी के दौर में लॉकडाउन के ताल में किसानों के मक्के का सही मूल्य नहीं दे रही है. यह प्रदेश की डबल इंजन सरकार की असंवेदनशीलता दर्शाती है. तथा इस क्षेत्र की तमाम समस्याओं को विस्तार पूर्वक उपस्थित ग्रामीणों के बीच चर्चा किए. सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये चंदन यादव ने कहा कि खगड़िया सहित पूरे बिहार में आम आदमी इस डबल इंजन की सरकार की नीतियों से परेशान है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करके, सरकार को जवाब देना है।
इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव नवीन कुमार, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नितिन पटेल, निकेश यादव, मृत्युंजय कुमार, रमन राज, अजय लहेरी, पांडव कुमार, गोविंद कुमार तबरेज महेंद्र त्यागी अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे

चंदन यादव ने केंद्र सरकार से की न्याय की मांग

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता चंदन यादव ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर केंद्र सरकार से न्याय अभियान की शुरुआत करने की अपील की. उन्होंने कहा की हम केंद्र सरकार से लगातार मांग करेंगे कि जरूरतमंद, वंचित लोग और उनके परिवार की मदद की जाए। केंद्र सरकार छह महीने के लिए प्रति व्यक्ति छह हजार रुपए की वित्तीय सहायता देती रहे, साथ ही मनरेगा का दोगना लाभ सभी प्रभावितों को मिलें।

पेवर ब्लॉक ईट निर्माण फैक्ट्री का किया गया उद्घाटन

परबत्ता(जनप्रसंग): प्रखंड क्षेत्र के बैसा में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर संजीव कुमार द्वारा राजहंस इंटरप्राइजेज पेवर ब्लॉक ईट निर्माण फैक्ट्री का उद्घाटन बुधवार किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पिपरा लतीफ के मुखिया प्रतिनिधि डां रामविलास शर्मा ने किया।
मौके पर डा. संजीव कुमार ने परबत्ता विधानसभा के अपने द्वारा किए गए कई कार्यों को गिनाते हुए पेवर ब्लॉक ईट फैक्ट्री को स्थापित करने के लिए प्रोपराइटर सिंटू यादव और सोनू यादव को सैकड़ों मजदूर को काम दिलाने पर उन्हें धन्यवाद ज्ञापन किया।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित परबत्ता प्रखंड के उप प्रमुख निरंजन यादव, जदयू नेता भूषण चौधरी, जदयू मीडिया प्रभारी मनमन बाबा, युवा जदयू के जिला महासचिव अमन कुमार चौरसिया, प्रखंड उपाध्यक्ष गौतम पोद्दार, बैसा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शिव यादव, पंकज यादव, सुनील यादव, राजाराम यादव, नकुल देव सहनी, उपेंद्र शर्मा, विनोद दास, कुमोद कुमार रंजन उर्फ रिक्की, राणा रंजीत कुमार, अमरेश कुमार, राजीव कुमार, रंजीत, आदित्य, शुभम समेत कई अन्य उपस्तिथ थे।

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष बने रामप्रीत,बधाईयों का लगा तांता



शानू आनंद की रिपोर्ट

खगड़िया: अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा का विस्तार गुरुवार को किया गया। वैश्य सभा के सभी वरीय अधिकारियों के मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार के द्वारा किए गये इस विस्तार में चौथम प्रखंड अंतर्गत आदावारी निवासी रामप्रीत कुमार को युवा जिलाध्यक्ष के तौर पर मनोनीत किया गया। वहीं परबत्ता प्रखंड अंतर्गत भरतखंड निवासी मनखुश कुमार को वैश्य सभा का युवा महामंत्री बनाया गया है और सदर प्रखंड अंतर्गत भदास निवासी सिन्टू कुमार को युवा कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया है। इनके मनोनय के बाद प्रदेश अध्यक्ष चंदन गुप्ता ने सबों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन पर विशेष ध्यान देते हुए संगठन को बल देने की बात कही।
वहीं इन सबों के मनोनय के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में लोजपा के मिथिलेश कुमार निषाद,शानू आनंद, अमन कुमार गुप्ता,लव कुमार,मानव कुमार,नारद साह,पप्पू गुप्ता,मुकेश कुमार,संतोष कुमार, आदि मौजूद हैं।
वहीं इन सबों ने अपने मनोनय के बाद संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति मेहनत व लगन से कार्य कर संगठन को पुर्ण मजबूती देने की बात कही।

आगमी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की बैठक का किया गया आयोजन

आगमी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की बैठक का किया गया आयोजन

परबत्ता(जनप्रसंग): जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव की तैयारी को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक,बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुडडू पासवान के साथ परबत्ता में कांग्रेसजनों से मिलकर विधानसभा में प्रत्याशी चयन पर परिचर्चा की जिसमें वक्ताओं ने कहा कि खगड़िया जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी चयन को लेकर बैठक कर कार्यकर्ताओं से प्रत्याशियों के संबंध चर्चा कर वैसे प्रत्याशियों का चयन किया जायगा जो सरजमीन से जुड़े है तथा कांग्रेस के प्रति समर्पित होकर आमलोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करते है तथा डिजीटल सदस्यता अभियान में हिस्सा लेकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाया हो वैसे प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी
जायगी। वही सभा को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष ई. शेख सहाबुल अली ने कहा कि कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता काफी जोश में है और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय आदमी भी इस बार बदलाव चाहते है जिसके लिए अनुमान है कि इस बार विधान सभा चुनाव मे परबत्ता सीट से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी साथ ही जनसंपर्क अभियान पर जोर देने एवं सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने की बात कही। इस परिचर्चा की परबत्ता प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभाकर यादव ने अध्यक्षता की जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह,बुद्ददेव प्रसाद यादव, किसान जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रसेनजीत, महिला प्रदेश महासचिव डॉ रेणु यादव, जयकृष्ण सिंह, प्रीति वर्मा,सुर्यनारायण वर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसीफ नाजीर, कैलाश शर्मा, संभु सरन मिश्रा, मदन मोहन सिंह,अभिमन्यु शर्मा, विनोद कुमार मालाकार,मो बाबर, मो मतिम अली, मनोज कुमार मिश्रा, रविन्द्र सिंह, जयकांत निषाद, जयप्रकाश खन्ना, शोभाकांत, मो अनवर आलम सहित कांग्रेस के नेतागण उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started