प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ खगड़िया इकाई का मनाया गया 12 वां वर्षगाँठ

युवाओं को बेहतर दिशा देने में अग्रसर गायत्री परिवार से जुड़कर जीवन सुदृढ़ बनाये युवा: अरुण जायसवाल

खगड़िया(जनप्रसंग): अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ खगड़िया की बारहवीं वर्षगांठ का भव्य समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री संजीव कुमार ‘डोम’ डाक्टर अरुण कुमार जायसवाल, डाक्टर विजयेन्द्र कुमार विद्यार्थी एवं अमित कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात युवा प्रकोष्ठ खगड़िया के विभूति जी ने युगसंगीत के माध्यम से युवा मनों को छूने का प्रयास किया।

मुख्य वक्ता के रूप में आए अरूण कुमार जायसवाल जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि,आज के युवाओं में भावनात्मक रिक्तता आ गई है। आज वो संघर्ष करने के बजाय अपने माता-पिता को दोष देते हैं, उनके अंदर नैतिकता का पतन होता जा रहा है,आज के नौजवानों में भावनाओं की शून्यता के कारण वह एक दूसरे को प्रेम नहीं दे पाते हैं, नकारात्मकता के शिकार इन युवा पीढ़ियों को सफलता की सीढ़ियों पर चढने के लिए उन्होंने आत्मविश्वास के साथ ईश्वर विश्वास को भी अत्यंत आवश्यक बताया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में खगड़िया के महान सामाजिक कार्यकर्ता संजीव “डोम” ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं में अपार संभावनाएं हैं लेकिन वो वैचारिक रूप से मजबूत नहीं बन पा रहे हैं, उन्होंने कहा कि कोई भी एक विचार अपने मन में लो और दिन रात उसीके सपने देखना शुरू करो तुम्हारे प्रगति में कभी कोई बाधाएं नहीं आएगी, उन्होंने अपने समाज सेवा के संघर्ष की कहानी बताते हुए कहा कि जब आप अपने जीवन में कभी भी सामान्य रास्ते से हट कर कुछ भी समाज के लिए करना चाहोगे, तो लोग आपकी खिंचाई करेंगे और अधिक व्यवधान पैदा करेंगे लेकिन हम सबों को इसे प्यार ही समझना चाहिए। प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ खगड़िया के सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज ऐसे ही विचार वाले नौजवानों की समाज में आवश्यकता है जो समाज के बुराईयों को दूर करें।

कार्यक्रम के अंत में प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ खगड़िया के संयोजक अमित कुमार ने कहा कि संजीव जी छुआ-छूत के खिलाफ पूरे प्राणपन से जो जंग लड़ रहे हैं, उनके इस उद्देश्य को पूरा करने में युवा प्रकोष्ठ खगड़िया हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर काम करने को तैयार है।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में अभिषेक, नीरज, प्रिंस, रूपेश, बिपिन,विनोद ,अमित ,उत्तम, संजीव,किशन,सौरभ एवं अन्य सभी भाईयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंधक डाक्टर विजयेन्द्र कुमार विद्यार्थी एवं मंजु देवी आदि उपस्थित थीं।

देर शाम हुई छापेमारी में भारी मात्रा में शराब बरामद

● दो जगहों पर की गयी छापेमारी में 33 लीटर शराब बरामद

परबत्ता(जनप्रसंग): परबत्ता पुलिस द्वारा शुक्रवार की देर शाम थाना क्षेत्र के दो जगहों पर की गयी छापेमारी में परबत्ता पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिनमें दो जगहों से कुल 32.775 लीटर शराब बरामद की गयी।
मिली जानकारी के अनुसार परबत्ता पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ देर शाम पदाधिकारी एवं बल के साथ मुरादपुर एवं कुल्हड़िया में छापेमारी की गयी।

जिसमें मुरादपुर निवासी मिथलेश यादव के आंगन में पुआल के नीचे रखे 750 एमएल की दो ओल्ड मोन्क डिलक्स शराब बरामद की गयी। वहीं कुल्हड़िया में रंजीत साह के भूसा घर से विदेशी शराब बरामद की गयी। जिनमें
750 एमएल के सोलन नंबर वन की 16 बोतल, सोलन नंबर वन के 375 एमएल की 05 बोतल,ओल्ड मोन्क डिलक्स के 750 एमएल की 16 बोतल,रॉयल ग्रांड़ विश्की के 750 एमएल की 06 बोतल एवं 180 एमएल की कूल 05 बोतल सहित 32.775 लीटर शराब बरामद की गयी। उक्त दो स्थानों से एक भी अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में नही आ सका है। दोनों अभियुक्त अभी फरार हैं।

परबत्ता: सेमिनार का किया गया आयोजन

AISF की परबत्ता इकाई द्वारा के.एम.डी. कॉलेज के सभागार में सेमिनार का किया गया आयोजन

परबत्ता(शानू आनंद): प्रखंड अंतर्गत के.एम.डी कॉलेज के सभागार में मंगलवार को एआईएसएफ द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में तीन मुद्दों पर चर्चा की कई जिनमें “छात्रों की सामाजिक भूमिका और जिम्मेदारी,स्वतंत्रता आंदोलन में छात्रों का योगदान एवं राजनीति में छात्रों की भूमिका एवं दायित्व” पर चर्चा की गयी। सेमिनार कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष अभिषेक विद्रोही ने एवं संचालन राज्य परिषद के सदस्य प्रशांत सुमन ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एआईएसएफ के पुर्व राज्य अध्यक्ष सुधीर शर्मा, एआईएसएफ के जिला सचिव छात्र नेता रजनीकांत कुमार,एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष अभिषेक विद्रोही, केएमडी कॉलेज के प्राचार्य शिव कुमार अग्रवाल, प्रो.अंशु कुमार राय,अरविंद शर्मा थे।

सभा को कई वक्ताओं ने संबोधित किया जिनमें सीपीआई के अंचल मंत्री कैलाश पासवान,मानवाधिकार आयोग के डॉ संजीव कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सौरव कुमार एवं भरसो पंचायत के पुर्व मुखिया सुशील सिंह सहित कई वक्ताओं ने छात्रों को सम्बोधित किया। छात्रों को संबोधित करते हूए सामाजिक कार्यकर्ता सौरव कुमार ने कहा कि छात्रों को राजनीति में में सक्रिय रूप से शामिल होने कि जरूरत है।क्योंकि समाज का यही वो तबका है जो समाज में होने वाले भ्रस्टाचार और सामाजिक आधार पर होने वाले शोषण के खिलाफ जाति और धर्म से ऊपर उठकर बगैर किसी डर के आवाज उठा सकते हैं और इस लड़ाई को मंजिल तक पहुँचा सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने छात्रों से संबंधित चीज़ों को उनके बीच रखा।

वहीं इस सेमिनार के बाद एआईएसएफ के परबत्ता इकाई का गठन करते हूए सर्वसम्मति से पिंटु राज उर्फ चार्ली आर्या को अंचल सचिव एवं बिट्टू कुमार को अंचल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं कॉलेज यूनिट के लिए सबीना खातून को अध्यक्ष एवं प्रियांशु विजेता को सचिव चुना गया।

राम मंदिर निर्माण को लेकर धन संग्रह कार्यक्रम में आयी तेजी

परबत्ता(शानू आनंद): अयोध्या में बन रहे ऐतिहासिक भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु पूरे देश मे धन संग्रह अभियान 14 जनवरी से 27 फरवरी तक चलाया गया इसी क्रम में परबत्ता प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में धन संग्रह का अभियान चलाया गया। इस क्रम में माधवपुर पंचायत से समाजसेवी लाल रतन एवं रोहित सिंह एवं कुल्हड़िया पंचायत से विकाश कुमार एवं विजय शर्मा आदि ने लगभग महीनों भर घर घर जाकर धन संग्रह किया।

इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री माधवपुर निवासी लालरतन ने कहा की जब तक धरा पर आयोध्या मंदिर का नाम रहेगा तब तक मंदिर के निर्माण में लगी सहयोगियों का नाम रहेगा।
मालूम हो कि अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन में जहां देश और दुनिया से कई लोग आये हूए थे उस कार्यक्रम में लालरतण खगड़िया से 150 रामभक्तों के साथ इस कार्यक्रम में सम्मलित हूए थे। उसवक़्त लाल रतन की जिले भर में चर्चा हुई थी।

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर समारोह का हुआ आयोजन

कमलपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई 644 वीं संत शिरोमणि रविदास की जयंती समारोह

खगड़िया(जनप्रसंग): शहर से सटे कमलपुर ग्राम में संत शिरोमणि रविदास की 644 वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ सेवा निवृत शिक्षक रामलखन प्रसाद की अध्यक्षता में मनाई गई ।मौके पर साधू- संत, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों के द्वारा रवि दास जी के तैलचित्र चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया ।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में रामलखन प्रसाद ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने समाज को एक बेहतर मार्ग बतलाया जिस मार्ग को अपनाने से ही समाज में समरसता और लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूती के साथ कायम हो सके।

आचार्य राकेश कुमार शास्त्री तथा चन्द्रशेखर मंडल ने रवि दास जी के “मन चंगा तो कटौती में गंगा और ब्राह्मण मत पूजिए जो होवे गुणहीन।पूजिए चरण चण्डाल के जो होवै गुण प्रवीण” जैसे रचना पर व्याख्यान दिया।श्री शास्त्री ने कहा कि रवि दास जी सामाजिक कुरीतियों को जड़मुल से समाप्त करने में अहम योगदान दिया।आज उनके द्वारा बताये गये मार्गों का अनुकरण कर चलें तभी समरस समाज की परिकल्पना सम्भव हो सकती है ।
इस अवसर पर सेवा निवृत शिक्षक कुशेश्वर पासवान , सूर्य कुमार पासवान, सुखनन्दन पासवान,डॉ.पुरातन गांधी, शिक्षक शनातन कुमार, सुमन कुमार, महंथ सीयाराम दास आदि गणमान्य व्यक्ति समारोह को संबोधित किया ।

दो दिवसीय रामध्वनि महायज्ञ का किया गया आयोजन

(गीता कुमार की रिपोर्ट)

परबत्ता(जनप्रसंग): प्रखंड के देवरी पंचायत अंतर्गत अररिया गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम के साथ श्री श्री 108 श्री कृष्ण रामधनी महायज्ञ शुरू किया गया। जिसमें 24 घंटे का रामायण पाठ एवं 48 घंटे का रामधुनी यज्ञ जो 25 फरवरी तक चलेगा। जिसका उद्घाटन देवरी पंचायत के मुखिया शीला देवी ने मंत्र उच्चारण कर एवं फीता काटकर किया। रामधुनी यज्ञ में होने वाले मंडली उपेंद्र महंत, महिला मंडली नेपाल, मनोज महंत गढ़िया मानसी, अरुण महंत महेशखूँट, ऋषि देव महंत एवं लालमणि महंत

मौके पर जनार्दन यादव, पूर्व कनीय अभियंता कुमार गौरव, वार्ड सदस्य रीता देवी उनके प्रतिनिधि हाकिम यादव वार्ड सदस्य पूजा कुमारी उनके प्रतिनिधि अनुज कुमार, हरी लाल यादव, सनोज यादव पूर्व सरपंच प्रतिनिधि शोभा कांत यादव, सुधीर यादव, अजय कुमार, सकलदेव यादव, अजीत यादव बीएमपी, ओम प्रकाश यादव, अनिरुद्ध यादव, मनी यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started