किसानों की समस्या को लेकर उनसे मिलने ट्रैक्टर से पहुंचे कांग्रेस नेता अखिलेश विद्यार्थी

किसानों से मिलकर मक्का के मूल्य को बढ़ाने का किया मांग

(गीता कुमार की रिपोर्ट)

खगड़िया(जनप्रसंग): बिहार कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार विद्यार्थी ने ट्रैक्टर से बेलदौर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के मक्का किसानों की समस्या का समाधान करने पहुंचे। जहां किसानों ने उनका भव्य स्वागत किया।


जहां उन्होनें मक्का के दर को ₹2250 प्रति क्विंटल करने को लेकर आंदोलन के शंखनाद की बात कही वहीं उन्होने कहा की सरकार द्वारा मक्का के क्रय मूल्य को नही बढाये जाने पर हजारों किसानों के साथ बेलदौर प्रखण्ड मुख्यालय का घेराव किया जायेगा।
मालूम हो की विगत 16वर्षों से जन जन की सेवा सहित किसानों के साथ हमेशा संघर्ष कर रहे कांग्रेस के युवा नेता अखिलेश कुमार विद्यार्थी हर वक्त कांग्रेस के झंडा उठाने सहित कांग्रेस संगठन के सिद्धांत को जन जन तक पहुंचाने वाले दर्जनों नुक्कड़ सभा, अनशन करने वाले अखिलेश कुमार विद्यार्थी खुद ट्रैक्टर चलाते हुए बेलदौर प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा किया जिनमें बेला, पिरनगरा, पनसलवा,डुमरी, ढाढ़ी, पचाठ, नारदपुर, बलैठा, चोढली, आदि गांव में मक्का आंदोलन के लिए किसानों से जनसंपर्क किया।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started