आगमी चुनाव को लेकर बिहार कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

(गीता कुमार की रिपोर्ट)

पटना(जनप्रसंग): बिहार कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं कार्यकर्ताओं की बैठक सदाकत आश्रम पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष अखिलेश कुमार विद्यार्थी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी डॉ मदन मोहन झा थे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल सचिव बलराम सिंह भदोरिया ने किया। जहां असम प्रभारी अजय कुमार चौधरी, नेशनल संचार कोडीनेटर नारायण कुमार, रवि रंजन जी संजय यादव, अरविंद पाण्डेय, राजेश कुमार, रंजीत चौधरी, विवेक वर्मा आदि उपस्थित थे।
मालूम हो की इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी पुरस्कार से सम्मानित अखिलेश कुमार विद्यार्थी बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय किसान मजदूर और युवाओं के नेता हैं ।

यह भी पढ़ें:- किसानों की समस्या को लेकर उनसे मिलने ट्रैकटर से पहुंचे कांग्रेस नेता अखिलेश विद्यार्थी https://janprasang.news.blog/2020/09/09/01-3/


वर्तमान में बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में 16 वर्षो से विभिन्न समस्याओं को लेकर जनहित के क्षेत्र में धरना,अनशन, प्रदर्शन करते रहे हैं।
बीते दिनों वो मक्का आंदोलन को लेकर खुद ट्रैक्टर चला कर बेलदौर,चौथम,गोगरी प्रखंड के विधानसभा क्षेत्रों के 39 पंचायतों का दौरा कर मक्का की बदतर स्तिथि को लेकर सैकड़ो ट्रैक्टर के साथ बेलदौर प्रखंड मुख्यालय को घेराव को लेकर आन्दोलन को तेज़ कर रहे हैं।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started