भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए एचपीपीडी पार्टी की मजबूती जरूरी:शास्त्री
खगड़िया(जनप्रसंग): शहर से सटे आर एम कॉम्पॉउण्ड में शनिवार को हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक का तृतीया स्थापना दिवस और पार्टी संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवा निवृत ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह यादव निराला का जन्मोत्सव पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री की अध्यक्षता में उनके द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
श्री शास्त्री ने अपने अध्यक्षीय उद्बबोधन में सबों को नये साल का शुभकामनायें देते हुए कहा कि स्वतंत्रता, समता और बन्धुत्व के आधार पर अधिष्ठित सामाजिक जीवन हीं वास्तव में लोकतंत्र है।स्वतंत्रता तो हमें मिली ,किन्तु भारत में समता तथा बन्धुत्व जैसे पवित्र भावना व रिश्ता का घोर अभाव है।यहाँ के सामाजिक और आर्थिक जीवन में विषमता का बोलबाला है ।इसी विषमता को मिटाने के संकल्प के साथ हिन्दुस्तान की खोई हुई प्रतिष्ठा तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़िकरण के लिए हमारी हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक का स्थापना सेवा निवृत ब्रिगेडियर संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव निराला के द्वारा 02 जनवरी 2019 में किया गया है।इसलिए अपने मुल्क हिन्दुस्तान के हित में लोकतंत्र के मंदिर को मिट्टी पलित होंने से बचाने के लिए हम सबको आगे आने की जरूरत है और पार्टी की जिला अध्यक्ष कंचन माला कुमारी यादव के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत करना होगा।तभी हमारी पार्टी देश के सर्वमान्य पार्टी बनकर उभरेगी।
वहीं जिला संरक्षक राजकिशोर प्रसाद यादव एवं उपाध्यक्ष सुलेखा कुमारी शर्मा ने भी पार्टी संगठन की मजबूती पर बल दिया।शम्भु पासवान के द्वारा राष्ट्र गीत प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर जिला सचिव बीरबल कुमार, बेगूसराय जिला संगठन सचिव विक्रम कुमार यादव,ईशा देवी, सविता देवी,कुमारी कृति,पूजा कुमारी, अभिता कुमार अमित, जिला सह सचिव निलेश कुमार यादव, पंकज यादव,रवि कुमार पासवान, अंकेश कुमार, सूर्यवंश कुमार, पिन्टू कुमार आदि दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे ।








