स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संगोष्टी का किया गया आयोजन

परबत्ता(जनप्रसंग): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परबत्ता नगर इकाई के द्वारा कबीर मोती दर्शन महाविद्यालय परबत्ता के सभागार में स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर संगोष्टि का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रचार्य प्रो शिव कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया ।

संगोष्ठी में प्रभारी प्रचार्य शिव कुमार अग्रवाल, प्रो ललन कुमार,प्रो अंशु कुमार,अतुल कुमार, प्रखण्ड संयोजक सुधांशु कुमार ने स्वामीजी के जीवनी ओर उनसे प्रेरणा लेने की बात कहि ।
वहीं जिला संयोजक कृष्णकांत झा ने कहा कि जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता 2021 का आयोजन दशम के छात्र छात्राओं की बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हो इस उद्देश्य से किया जा रहा है आज 12 जनवरी से प्रतिदिन संध्या 7 बजे अध्ययन सामग्री का वीडियो यूट्यूब चैनल एचिवर परबत्ता पर उपलब्ध होगा जो बिहार बोर्ड में पूछे जाने वाले वैकल्पिक प्रश्नों से सम्बंधित होगा ।

प्रथम जाँच परीक्षा 10 फरबरी 2021 को अंश स्मार्ट क्लासेस एप के माध्यम से ऑनलाइन होगा इस परीक्षा के उच्च प्राप्तांक वाले 50 छात्रों को मुख्य परीक्षा 12 फरवरी 2021 को चयनित परीक्षा केंद्र परबत्ता में दोपहर 12 बजे होगा,जिसमे चुने गए शीर्ष 10 प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा । जिसमें प्रथम पुरस्कार 2500रुपए,द्वितीय पुरस्कार 1500 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 1100 रुपए की नकद राशि दी जायेगी। सहित शेष छात्रों को भी पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं एचीवर परवत्ता के संयोजक प्रभाष कुमार ने यूट्यूब चैनल पर वीडियो डालते हुए कहा कि छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु यह एक अनोखा पहल है। सामान्य विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान का संग्रहित प्रश्न हल के साथ सुलभ तरह से छात्रों तक पहुंचाने का माध्यम है यूट्यूब जिले के अधिक से अधिक छात्र- छात्रा इसका हिस्सा बनें और सफल हो यह मेरी कामना है।

वहीं मौके पर विकास कुमार,गुंजन कुमार,रमेश कुमार अमित राज,पल्लवी कुमारी,मनीषा कुमारी,सृष्टि कुमारी आदि ने भी स्वामी जी के तैलचित्र पे पुष्प चढ़ा कर उनके मार्गों पर चलने की प्रेरणा ली।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started