अंतर्जिला फुटबॉल मैच का किया गया उद्घाटन

खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आगे आयें युवा:शास्त्री

खगड़िया(जनप्रसंग): खगड़िया प्रखंड के मथुरापुर मैदान में सात दिवसीय अंतर्जिला फुटबॉल टुर्नामेंट का दूसरे मैच का उद्घाटन फुटबॉल में शॉट मारकर व खिलाड़ियों से परिचय कर पूर्व जिला पार्षद् कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना भाई अधिवक्ता का पुत्र इन्जीनियर चन्दन यादव तथा दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष सह एचपीपी(डी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए इन्जीनियर चन्दन यादव ने कहा कि इस तरह का खेल कूद मैच काबिले तारीफ़ है। हमारे युवा भाई फुटबॉल खेल में आगे बढ़ें , हमारे पापा के तरफ से हर संभव मदद की जाएगी।

वहीं आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने इस तरह के फुटबॉल खेल-कूद टुर्नामेंट के लिए आयोजकों की जमकर प्रशंसा करते हुए आज के युवा पीढ़ियों से खेल-कूद संस्कृति को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में खेल-कूद जहां स्वस्थ्य जीवन के लिए वरदान है, वहीं इससे सौहार्द्र माहौल का भी वातावरण पैदा होता है। बोले, मथुरपुर मैदान की साधन-सुविधा बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन से वे लगातार संपर्क में है। मथुरापुर मैंदान में युवाओं के लिए ओपेन जीम के अधिष्ठापन पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इस मैदान को और ज्यादा विकसित किये जाने की जरूरत है ।

श्री शास्त्री ने खिलाड़ियों को अपने स्तर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हमारे खगड़िया जिले के प्रतिभावान युवा अपने हौसला बुलंद कर मेहनत करें तो यहाँ के खिलाड़ियों में से भी कई लियोलें मेस्सी, रोनाल्डिन्हो, रोनाल्डो व नेमार आदि दुनियां के मशहूर फुटबॉल खेलाड़ी बन सकते हैं।

इस अवसर पर फुटबॉल टुर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार पासवान, सदस्यों में प्राणेश कुमार, राजू कुमार, रौशन कुमार एवं विनय कुमार गुप्ता आदि खेलाड़ी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

इस मैच में मोकामा के टीम ने लाभगांव टीम को पछाड़ते हुए 3 – 0 से जीत हासिल की ।रेफरी का कार्य जहां रोशन कुमार गुप्ता, सिदेश कुमार व राहुल कर रहे थे तो वहीं अजित कुमार कोमेंटेटर का भूमिका निभाया।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free