गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनायेगी हिन्दुस्तानी पीपुल्स पार्टी

खगड़िया(जनप्रसंग): हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक के पदाधिकारियों की बैठक पार्टी वरिष्ठ उपाध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री की अध्यक्षता में रविवार को मेनका- कार्तिकेय सदन,नन्हकू मंडल टोला में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए आगामी 26 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाने का निर्णय लिया गया ।

श्री शास्त्री ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में पार्टी संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव निराला एवं जिला अध्यक्ष कंचन माला कुमारी यादव के नेतृत्व में पार्टी संगठन एक न एक दिन जरूर गुल खिलायेंगी।आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी पार्टी से जुड़े महिलायें और युवाओं को हर संभव सहायता की जाएगी।
वहीं जिला उपाध्यक्ष सुलेखा कुमारी शर्मा तथा जिला संगठन सचिव राजेश कुमार पासवान ने पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात कही।
बैठक में उपाध्यक्ष राजेश यादव, गिरीश प्रसाद यादव, ईशा देवी, सबिता देवी, रानी देवी, वार्ड सदस्य क्रांति देवी, श्रवण कुमार पा0,अरविन्द पासवान,सुवोध पासवान, राजकुमार, प्राणेश कुमार, नीरज कुमार, राजू कुमार, शिवा कुमार, वीणा देवी, चौथम प्रखण्ड अध्यक्ष डा.करण कुमार, अभिनन्दन कुमार पासवान, कुमारी कृति, सूर्यवंश कुमार, मुरली मनोहर जोशी आदि दर्जनों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started