स्व.रामेश्वर प्रसाद यादव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेट के चौथे मैच में अररिया ने खीराडीह को हराया

सात दिवसीय टूर्नामेंट का किया गया है आयोजन

परबत्ता(जनप्रसंग): प्रखंड अंतर्गत देवरी पंचायत के नाथबाबा मैदान अररिया में विगत कई दिनों से चल रहे स्व. रामेश्वर प्रसाद यादव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट द्वारा आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट मैच के चौथे मैच का अररिया एवं खीराडीह टीम के बीच 16-16 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हूए खीराडीह की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट के नुक़सान पर 143 बनाया। वहीं 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अररिया की टीम की शुरुआत काफी खराब रही लेकिन अररिया के बल्लेबाज विकास एवं बिट्टू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 15 गेंद शेष रहते हुए जीत दिल दी। अररिया की टीम ने खीराडीह की टीम को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चौथे मैच में मैन आफ द मैच अररिया टीम के खिलाड़ी विकास कुमार को दिया गया।

इस मौके पर डॉ विक्की, डा संजय राय, अनिल यादव, सरवन यादव, ब्रजेश यादव, कन्हैया यादव, प्रिंस यादव , नितिश कुमार समेत दर्जनों व्यवस्थापक मौजूद थे।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free