● कहा अगर जल्द सुनवाई नही हुई तो मंत्री डॉ.रामप्रीत पासवान को लिखेंगे खत
खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में नल-जल योजना में बरती जा रही अनियमितता के खिलाफ “पंचायत करे पुकार” के सलाहकार मिन्हाज भारती, अध्यक्ष रूपेश क्रांतिकारी और उपाध्यक्ष कॉमरेड प्रशांत ने इसकी शिकायत पीएचईडी कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार से करते हूए उन्होंने कई आरोप लगाये लगाये। उनकी टीम ने कहा की इस योजना में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होनें कहा की संवेदकों के द्वारा विभागीय निर्देश को दरकिनार करते हुए मनमाने तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य में प्राक्कलित राशि का बोर्ड नहीं लगाया जाता है। मानक संचालन प्रक्रिया के तहत काम नहीं होने की वजह से नल में पानी सही प्रेशर से नहीं आता है। गृह संयोजन हेतु और नल संयोजन हेतु पाइप को बिना पीसीसी के छोड़ दिया गया है और पाइप के टूटने का खतरा बना हुआ है। कई जगह तो 40एमएम के पाइप को घर की दीवार से लगा कर बिना पीसीसी के छोड़ दिया गया है। कई जगह तो हद ही हो गई जब संवेदक ने पाइप को जमीन पर ही रखकर ऊपर से पीसीसी कर दिया जबकि पाइप को लगभग 3 फीट फीट जमीन के नीचे होना चाहिए।
पाइपलाइन बिछाने के बाद रोड को गुणवत्ता पूर्वक नहीं बनाया जा रहा है।अभी भी ऐसे कई घर हैं जहां पीने का पानी नहीं पहुंचा।जिसकी वजह से ग्रामीणों में संवेदक के खिलाफ गुस्सा बना हुआ है। संवेदक कभी गांव में नहीं आते और अपने कांट्रेक्टर को मनमाने ढंग से भ्रष्टचार करने के लिए छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा PHED कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार से की और कहा की जेई और संवेदक के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस लगना चाहिए। अगर सरकार कोई कड़ी कारवाई नहीं करती है तो PHED मंत्री डॉक्टर रामप्रीत पासवान के सचिव को फैक्स के जरिए शिकायत किया जाएगा।



