पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे खगड़िया अस्पतालों का लिया जायजा

परबत्ता,चौथम एवं बेलदौर के स्वास्थय केंद्र का मंत्री ने लिया जायजा

(शानू आनंद/गीता कुमार की रिपोर्ट)

खगड़िया(जनप्रसंग): शुक्रवार को बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री एवं परबत्ता के पुर्व विधायक सम्राट चौधरी खगड़िया जिले की स्वास्थय व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। जहां उन्होनें परबत्ता,चौथम एवं बेलदौर के स्वास्थ केंद्र की विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। जहां उन्होनें कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडर और उनकी आपूर्ति, बेड एवं सभी सुविधाओं का निरीक्षण किया ।साथ ही चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात कर स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा व्यवस्था व सुविधायों का जायजा लिया एवं उन्हें उचित दिशा निर्देश दिया।

उन्होनें बताया की गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में 55 बेड की ऑक्सीजन प्लांट लगाने की सहमति दे दी गयी है
वहीं प्रत्येक प्रखंड में दो-दो एम्बुलेंस भी उपलब्ध करवाया जायेगा। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, संजय खंडेलिया, बीडीओ,सीओ समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

One thought on “पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे खगड़िया अस्पतालों का लिया जायजा”

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free