पिपरा लतीफ के वयोवृद्ध समाजसेवी अचलदेव मुनी का निधन

पंचायत के मुखिया सहित कई लोगों ने व्यक्त की शोक-संवेदना

परबत्ता(शानू/गीता): प्रखंड अंतर्गत पिपरा लतीफ पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी वयोवृद्ध समाजसेवी व्यक्ति अचलदेव मुनि का निधन हो गया। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामविलाश शर्मा ने बताया की अचलदेव मुनी एक मिलनसार एवं समाज के अच्छे व्यक्ति में गिने जाते उनके निधन से ग्राम पंचायत राज पिपरा लतीफ को अपूरणीय छति हुई है।

वहीं उनके पार्थिव शरीर पर मुखिया प्रतिनिधि डॉ रामविलास शर्मा एवं पूर्व वार्ड सदस्य अजय मुनि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर शोकाकुल परिवार को इस दुख भरी घड़ी में ढाढस बढ़ाया।

उनके निधन पर कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की जिनमें जिप उपाध्यक्ष मोहम्मद गयासुद्दीन, पंचायत के मुखिया श्रीमती किरण देवी, सरपंच राधा देवी, पंचायत समिति सदस्य शकुंतला देवी,वार्ड संख्या 14 के सदस्य राजेश रजक ,विनोद दास वार्ड सदस्य संख्या 13, मंटू शर्मा, नित्यानंद पोद्दार, बिलो मुनी, साजन रजक, उपेन्द्र शर्मा, उपसरपंच मोहम्मद भोली, रामचंद्र रजक,कामदेव रजक , राघो मुनि ,रवींद्र शर्मा, शंभू यादव, डब्ल्यू अग्रवाल, दौलत जायसवाल,कारे अग्रवाल, महेश्वर यादव, उप मुखिया पुलिस यादव, शंभू शाह, प्रमोद अग्रवाल,नंदकिशोर पंडित, राणा रंजीत चौरसिया समेत कईयों ने दुख प्रकट किया।

वहीं दूसरी ओर देवरी पंचायत के अररिया गांव निवासी 95 वर्षीय संतमत अर्जुन यादव का शनिवार रात्रि को निधन हो गया। वो काफी लंबी बीमारी से ग्रसित चल रहे थे। वो अपने पीछे तीन पुत्र को छोड़कर चले गये। उनके निधन पर पंचायत के मुखिया शीला देवी एवं उनके प्रतिनिधि कुमार गौरव वार्ड सदस्य रीता देवी, समाजसेवी हाकिम यादव, यदुवंशी सेना के जिलाध्यक्ष सरवन यादव, समाजसेवी मुखिया प्रत्याशी कुनदन यादव, छात्र राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष प्रवक्ता नितेश यादव, चंद्रहास कुमार, अमित कुमार, सिंपू कुमार, वार्ड सचिव कुणाल कुमार सहित दर्जनों समाजसेवियों शोक व्यक्त करते हुए कहा ईश्वर इनके मृत आत्मा को शांति को लेकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started