परबत्ता विधायक डॉ संजीव ने सदर अस्पताल को दी बड़ी सौगात

खगड़िया जिलाधिकारी के समक्ष सदर अस्पताल के लिए दिया ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर

खगड़िया(शानू/गीता): परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव कुमार के द्वारा जिले को एक और सौगात दी गयी। उन्होनें खगड़िया सदर अस्पताल हेतू तीन 10 एलटीएस प्रति मिनट की क्षमता वाला ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर खगड़िया जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष को सुपुर्द किया। साथ ही उन्होंने डीएम से जिले में कोरोना के वर्तमान स्थिति के बारे में जानकरी ली तथा अब तक 8 वेंटिलेटर अस्पताल में पडे हैं उसपे भी गम्भीरता से सवाल उठाया।

सदर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन पाइपलाइन भी नहीं लगा हैं और अब तक ICU भी नहीं चालू हो पाया हैं। इसपर चिंता जाहिर की वहीं ट्रेनिंग को लेकर भी विशेष दिशा निर्देश भी दिए।वहीं विधायक डॉक्टर संजीव ने कहां कि बिहार कोरोना की लड़ाई से जीत रहा है लगातार संक्रमितों की संख्या घट रही है संक्रमित लोग अधिक संख्या में ठीक होकर लोग घर लौट रहे है। वैक्सीनेशन की संख्या लगातार बढ़ रही है।सभी स्तरों पर वैक्सीनेशन कार्य हो रहा है कोरोना योद्धा अपनी जिम्मेदारियों को वखूबी निभा रहे है।

हमलोगो को कोरोना से लड़ाई जितनी है सभी से अनुरोध है कि मास्क को जरूर पहनें और बहुत ही जरूरी कार्य होने पर ही आप घर से बाहर निकले। हमें करोना की अगली वेव के लिए पहले से पूर्णतः तैयार रहना हैं।विदिद हो कि पूर्व में भी डॉक्टर संजीव के द्वारा खगड़िया सदर अस्पताल में वेंटिलेटर मशीन दिया गया था वही करोना योद्धाओं के लिए मास्क और सेनिटाइजर दिया था।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started