
आधा दर्जन से अधिक बने दारोगा,बधाई मिलने का सिलसिला जारी…..
जनप्रसंग(शानू/गीता): BPSSC ने दारोगा(अवर निरीक्षक), परिचारी एवं सहायक अधीक्षक (कारा) का रिजल्ट गुरुवार को धोषित कर दिया है। जिसमें दारोगा पद पर 2062 एवं सार्जेंट पद पर 215 जबकि सहायक अधीक्षक (कारा) पद पर 125 का चयन किया गया है। इनकी रिक्तियों का प्रकाशन 2019 में हुआ था।

इस परीक्षा में प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक युवाओं ने बाजी मारी है। प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत के सरपंच एवं कन्हैयाचक गांव निवासी कैलाश चौधरी के पुत्र चिन्मय कुमार एवं कन्हैयाचक गांव के ही स्व.चांद मिश्रा उर्फ चान का की पौत्री एवं स्व. प्रशांत मिश्रा की पुत्री रुचि कुमारी ने दारोगा की परीक्षा में सफलता पायी। वहीं जोरावरपुर पंचायत के महादेव शर्मा के पुत्र प्रीतम कुमार शर्मा भी दारोगा पद के लिये चयनित हूए। मालूम हो की बीते दिन प्रीतम ने बिहार पुलिस की परीक्षा में भी परचम लहराया था। वहीं पिपरालतीफ पंचायत के मड़ैया ग्राम निवासी मोहम्मद दाऊद अली के पुत्र मोहम्मद सद्दाम हुसैन भी बिहार एसआई दरोगा पद पर चयनित हुए। ऊधर माधवपुर गांव निवासी ललन मिश्रा के पुत्र बिट्टू कुमार एवं भरसो निवासी मनोज चौधरी की पुत्री साध्वी का भी चयन दरोगा परीक्षा में हुआ है।

मालूम हो की मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम रूप से 2062 का चयन किया गया। इनमें सामान्य वर्ग के 524 पुरुष एवं 288 महिला, ईडब्लूएस में 136 पुरुष एवं 62 महिला, बीसी श्रेणी में 154 पुरुष एवं 82 महिला तथा ईबीसी में 233 पुरुष एवं 129 महिला का चयन अंतिम रूप से किया गया। वहीं एससी में 206 पुरुष एवं 124 महिला, एसटी में 14 पुरुष एवं सात महिलाएं चयनित की गईं। कुल मिलाकर 1307 पुरुष एवं 755 महिला अभ्यर्थियों का चयन दारोगा पद के लिए किया गया है।

