पिकअप पर लदे सीमेंट की बोरी के नीचे छुपा कर लायी जा रही शराब बरामद

खगड़िया(जनप्रसंग): पसराहा पुलिस द्वारा सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में एक पिकअप वाहन पर लदे सीमेंट के बोरी के नीचे छुपा कर ले जाये जा रहे शराब को पुलिस ने बरामद कर लिया। जिनमें इंपिरियल ब्लू शराब की कुल 13 कार्टून एवं रॉयल स्टैग शराब की कुल 9 कार्टून शराब बरामद किया गया। मौके पर चालक अभिलेश मेहता पिता- भरेलाल मेहता साकिम सौर बाजार जिला सहरसा को गिरफ्तार किया गया. जिसमें इंपिरियल ब्लू 375ml का कुल 19 बोतल बरामद किया गया जो कुल 116.125 लीटर है वही रॉयल स्टैग 375ml का कुल 215 बोतल बरामद किया गया जो कुल 80.625 लीटर है.

मामले को लेकर पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि एक पिकअप वाहन में लदे सीमेंट की बोरी के नीचे छुपा कर ले जाये जा रहे शराब की कुल 38 कार्टून बरामद की गयी. जिसमें कुल 667 बोतल शराब बरामद हुई है जो कुल 249 लीटर है. वहीं मामले को लेकर एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है.
