बीडीओ एवं कर्मियों को दी गयी विदाई, नए बीडीओ का किया गया स्वागत

विदाई समारोह में भावुक होकर रो पड़े बीडीओ, परबत्ता के सफर को बताया यादगार

परबत्ता(शानू आनंद/गीता कुमार): प्रखंड के अंचल कार्यालय में नवनिर्मित आईटी भवन में सामूहिक रूप से कर्मियों एवं पदाधिकारियों को स्थानांतरण के पश्चात समारोह पूर्वक विदाई दी गई. वहीं परबत्ता के नवनियुक्त बीडीओ अखिलेश कुमार का भी स्वागत किया गया.

विदाई समारोह के कुछ ऐसा सजा हुआ था आईटी भवन

इस मौके पर प्रखंड एवं अंचल के दर्जनों कर्मी के अलावे कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. अपने विदाई समारोह में बीडीओ रविशंकर कुमार ने भावुक मुद्रा में अपने विचारों को व्यक्त करते हूए अंचल के कर्मियों, प्रखंड के प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं मीडिया कर्मियों के साथ व्यतीत की गयी खट्टी मीठी यादों को सबों के बीच रखा.अपनी बातों को रखने के दौरान बीडीओ रविशंकर कुमार भावुक होकर रो पड़े.

गौरतलब है कि परबत्ता बीडीओ रविशंकर कुमार एवं कई राजस्व कर्मचारी के साथ-साथ पंचायत सचिव का भी तबादला हुआ था. कार्यक्रम मे एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल, एएसडीओ चंन्द्रकिशोर, प्रखंड प्रमुख धनंजय मोदी,मुखिया संघ के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, जिप सदस्य इब्राहिम शाह के आलावा दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

इस दौरान परबत्ता के नवनियुक्त बीडीओ अखिलेश कुमार का भी स्वागत बुके देकर किया, पुर्व बीडीओ रविशंकर कुमार ने नवनियुक्त बीडीओ को संबोधित करते हूए परबत्ता को भाई-चारे की धरती बताया.

इस मौके पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिसमें मशहूर गजल गायक धीरजकांत ने अपनी गायकी से कार्यक्रम में समा बांध दिया.

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started