राज्य व्यापी आह्वान पर AISF ने पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन

सरकार जल्द से जल्द अध्यादेश लाकर पिछड़े वर्ग के छात्रों की हकमारी बंद करें: सौरव

जनप्रसंग,परबत्ता(शानू आनंद): राज्य व्यापी आह्वान के तहत रविवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के बैनर के तले परबत्ता अंचल इकाई ने नीट(NEET) से ओबीसी(OBC) आरक्षण ख़त्म करने के खिलाफ एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. प्रदर्शन परबत्ता के तोरन द्वार से शुरू होकर ब्लॉक गेट पर खत्म हुई. इस प्रदर्शन का नेतृत्व परबत्ता अंचल सचिव चार्ली आर्या एवं अध्यक्ष बिट्टू मिश्रा ने किया.

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए वहां उपस्थित एआईएसएफ(AISF) के जिला सह सचिव प्रशांत सुमन ने कहा कि जिस तरीके से देश में लगातर कमजोरों के खिलाफ साजिश रची जा रही है उसके आरक्षण को खत्म कर उसे देश के उच्च संस्थानों से वंचित रखने के साजिश की जा रही है इससे देश के अंदर गैर बराबरी कभी खत्म नहीं हो सकती है. ये प्रधानमंत्री खुद को गरीब का बेटा कहके लोगो को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है. ये सरकार महंगाई पर भी अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है,इनसे न तो पेट्रोल-डीजल का दाम नियंत्रित हो रहा है और न ही ये खाने पीने के राशन को उचित मूल्य पे लोगों को उपलब्ध करा पा रही है.यह महंगाई मध्यम वर्गीय लोगों को तबाह कर रही है वो अपनी जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ हो रहे हैं.

समाजिक कर्यकर्ता सौरव कुमार ने कहा कि देश मे पिछड़ा प्रधानमंत्री के रहते हुए मेडिकल कॉलेज में दाखिला के लिए आयोजित नीट एग्जाम में ओबीसी का आरक्षण खत्म कर दिया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है.उन्होंने प्रधानमंत्री से माँग किया कि सरकार जल्द से जल्द अध्यादेश लाकर पिछड़े वर्ग के छात्रों की हकमारी बंद करें वरना देश भर के छात्र सड़क पर उतारने के लिए मजबूर हो जाएंगे.

वहां मौके पर प्रिंस कुमार, राहुल यादव, संजय यादव, मनीष कुमार, सन्नी कुमार, नवीन मिश्रा, लक्ष्मी कुमारी, नीतीश, अभिनव, अमित यादव, रौशन चौरसिया घौला समेत दर्जनों छात्र मौजूद थे.

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started