बिहार के पुर्व के मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होने पहुंचे हेमंत सोरेन

👉 सतीश प्रसाद सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होने पहुंचे खगड़िया जिले के सतीशनगर पहुंचे हेमंत सोरेन

गीता कुमार/शानू आनंद की रिपोर्ट

खगड़िया(जनप्रसंग): बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खगड़िया जिले के सतीशनगर पहुंचे।
बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री सतीश प्रसाद सिंह के निवास स्थान पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन पहुंच कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने उनके परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें संतावना दिया। वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने सतीश बाबू को बिहार का एक लोकप्रिय नेता बताया उन्होनें कहा की सतीश बाबू गरीबों, दलितों की आवाज थे, उनके नहीं रहने से बिहार सहित झारखंड की भी क्षति हुई है।

मालूम हो की सात दिनों के लिए बिहार के मुख्यमंत्री बने सतीश सिंह खगड़िया के सांसद और परबत्ता के विधायक भी रह चुके हैं। सतीश प्रसाद सिंह ने वहां के विस्थापितों के शरण के लिये अपनी जमीन देकर उन्हें शरण देने के काम किया था जिसके बाद उस गांव का नामकरण भी सतीश प्रसाद सिंह के नाम पर “सतीशनगर” रख दिया गया।

देखें वीडियो:- सतीश प्रसाद सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होने पहुंचे हेमंत सोरेन

पूनम यादव की हार के बाद सोशल मीडिया पर छलका रणवीर और साम्बवीर का दर्द

खगड़िया(जनप्रसंग): खगड़िया जिले में विधानसभा चुनावों के नतीजे के बाद खगड़िया की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यहां की चार सीटों में दो महागठबंधन को तो वहीं दो सीटें एनडीए को मिला है। जिसमें अलौली(सु•) सीट से राजद प्रत्याशी रामवृक्ष सदा,बेलदौर से जदयू के पन्नालाल पटेल,परबत्ता से जदयू के डॉ संजीव कुमार और खगड़िया से कांग्रेस के छत्रपति यादव ने चुनाव जीता।
जिसके बाद से खगड़िया की राजनीति में बड़ा हुआ है यहां से छत्रपति यादव ने पूर्व विधायक रणवीर यादव की पत्नी पूनम यादव को चुनाव हरा दिया जिसके बाद सोशल मीडिया में रणवीर यादव और साम्बवीर द्वारा किया गया एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल होने वाला जिसमें रणवीर यादव और साम्बवीर ने लिखा है

अब गरीब असहाय दुर्बल का आंसू कौन पोछेगा

आगे वो लिखते हैं की

आज सुबह होते ही सब कुछ खगड़िया का बदल गया, पूनम देवी यादव आप सबके विधायक नहीं रहे और मेरा परिवार आपका सेवक नहीं रहा। चुकी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गया, जिसमें आप लोगों ने पूनम देवी यादव एनडीए समर्थित (जदयू) प्रत्याशी को 43,715 मत दिए जिसके कारण लगभग 2,661 मतों से पिछड़ गई। इससे पूर्व माता जी को चार बार और मेरे पिता जी को एक बार विधायक बना कर सेवा करने का आप सबों ने शुअवसर दिया। हम सबों ने दलीय राजनीतिक से ऊपर उठकर सेवा किया। साथ ही सामाजिक जीवन में हर समय आमजनों को ईश्वर के प्रतीक मानकर सबों का सम्मान सहित सेवा किया। उक्त बातें खगड़िया के जाने-माने राजनीतिक के चर्चित हस्ती पूर्व विधायक रणवीर यादव के पुत्र युवा जद यू के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट साम्बवीर यादव ने अपने पिता के हवाले से एक संदेश के रूप में प्रतिक्रिया के रूप में भावना व्यक्त किया। आगे उन्होंने कहा है कि मेरा परिवार दो प्रकार से सेवा किया। एक सरकारी स्तर पर और दूसरा नीजि स्तर पर आमजनों के बीच सुविधा का लाभ आज तक इमानदारी पूर्वक पहुंचाया। इसके लिए सड़क से विधानसभा के सदन तक आवाज उठाया। यह कभी नहीं समझा कि सत्ताधारी दल के विधायक हैं, प्रशासनिक कमियों को उजागर ना करूं। साथ ही सामाजिक सरोकार की समस्या जैसे कभी भी कोई पीड़ित,दुखिया समस्या से ग्रसित लोगों के आने पर स्वयं से भर सक सहयोग करने का काम किया है। श्री यादव ने आगे कहा है कि पूनम देवी यादव विधायक नहीं रहे, इसका मलाल नहीं है। मलाल तो सिर्फ इस बात की है कि अब गरीब कमजोर और असहाय की बात कौन सुनेगा ? अब बीमार, लाचार, ठंड से कांपते बूढ़े- बच्चे, महिलाएं को वस्त्र कौन देगा। अब कौन करेगा गरीब के इलाज का अनुशंसा ऊपर से आने-जाने का खर्च दवाई का पैसा । ऐसे लोगों को अब ईश्वर ही देखेंगे। अब ना ही अधिकारी सुनेगा ना ही जनप्रतिनिधि मिलेगा।एक बार फिर से खगड़िया जाती- पार्टी के पेंच में फंस गया। अंत में उन सभी साथी, राजनीतिक सहयोगी खासकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल के स्थानीय नेताओं का हृदय से आभारी हूँ, जिन्होंने ईमानदारी से सहयोग और साथ दिया साथ ही रणवीर फैंस एसोसिएशन, राष्ट्रीय युवा संग्राम मोर्चा एंव वीर बंधु के समर्पित सभी साथीगण बधाई के पात्र हैं;जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अदम्य साहस और धैर्य से चुनाव लड़ा। वहीं दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि इस चुनाव में राजनीतिक पंडित,सामाजिक समरसता के संरक्षक व समाजवाद के प्रतिभावान योद्धा पूर्व विधायक भाई रणवीर यादव जेल के बाहर हमलोगों के बीच होते तो चुनावी परिणाम पूनम देवी यादव के पक्ष में होते,जो गरीबों नीरिहों-पीड़ितों के हक में बेहतर होता।

एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंच सम्राट चौधरी और अशोक चौधरी

एनडीए प्रत्याशी डॉ संजीव और पूनम यादव के पक्ष में मांगा वोट

शानू आनंद/गीता कुमार की रिपोर्ट

खगड़िया(जनप्रसंग): चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभा को संबोधित करने पहुंचे सम्राट चौधरी और अशोक चौधरी ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।
जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के परबत्ता प्रखंड के हरिवंश नारायण इंटर विद्यालय महद्दीपुर, बन्देहरा के मैदान में रविवार को एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार के पक्ष में भाजपा नेता बिहार विधानसभा परिषद के सदस्य सह पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी और बिहार सरकार के मंत्री व जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हूए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास कर रहे हैं।

वहीं भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजनिति में समय और परिस्थिति बदलती रहती है। एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार खुशनसीब है उन्हें सजाया हुआ परबत्ता मिल रहा है।साथ ही उन्होंने कहा कि उनका छोटे भाई डॉ संजीव से उम्मीद है कि वे विकास के साथ-साथ लोगों के बीच प्यार को भी बनाए रखने में कामयाब होंगे।

वहीं मथुरापुर के मैंदान में जदयू प्रत्याशी पूनम यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राकेश कुमार उर्फ सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए कार्यों पर चर्चा करते हुए खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार पूनम देवी यादव के समर्थन में मतदाताओं से वोट देने की अपील की।

श्री चौधरी ने कहा कि पूनम जी को फिर से जिताना है और इस इलाके का अधूरा सपना को पुरा कराना है ।नीतीश कुमार की 2005 में सरकार बनी तो पंचायती राज में महिलाएं को पचास प्रतिशत आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण को बढावा दिया गया है।साढ़े छ: लाख युवाओं को नौकरी दी गई।लेकिन लालू- राबड़ी की सरकार में वेरोजगारी,भ्रष्टाचार, लूटतंत्र,अपहरण व नरसंहार जैसे व्याप्त आलम से बिहार वासी भय के साये में जीने को विवश थे।इसलिए इस चुनाव में पूनम देवी यादव को भारी मत से जिताएं।

परबत्ता:रालोसपा प्रत्याशी अंगद कुशवाहा ने किया जनसंपर्क

खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्यूलर फ्रंट समर्थित रालोसपा उम्मीदवार अंगद कुशवाहा ने विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों में लोगों के बीच जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होनें मरैया, पिपरालतीफ,बैसा सहित दर्जनों पंचायतों में जनसम्पर्क अभियान चलाया।

इस दौरान रालोसपा, बसपा और एआईएमआईएम घटक दल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं जनसंपर्क के दौरान अंगद कुशवाहा ने उपेन्द्र कुशवाहा के घोषणाओं और वादों को लोगों के बीच बताते हूए लालू-नीतीश पर तीखा प्रहार करते हूए कहा की इन दोनों की सरकार ने 30 साल में बिहार को बर्बाद करके रख दिया। वहीं अंगद कुशवाहा लोगों को अपने पक्ष में मतदान करके के लिये भी कहा।

चुनाव की नजदीकी के साथ बढ़ी पूनम देवी यादव के जनसंपर्क की रफ्तार

पूनम देवी यादव का दावा जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं का मिल रहा आपार समर्थन

खगड़िया(जनप्रसंग): खगड़िया विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार पूनम देवी यादव द्वारा विधान सभा क्षेत्र के राजाजान, धर्मचक, चकहुसैनी, खुटिया,मटिहानी, जालिम बाबू टोला,माड़र, सबलपुर सहित दर्जनों गांवों में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से विकास के नाम पर आशीर्वाद और समर्थन मांगा। श्रीमती यादव ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं का आपार समर्थन मिल रहा है ।मतदाता मोदी-नीतीश जी के विकास कार्यों तथा मेरे द्वारा किये गये तमाम विकास कार्यों और आपदा विपदा की घड़ी में सेवा सहायता करने जैसे कार्यो की मजदूरी हमे अवश्य मिलेगा।जनसंपर्क के क्रम में राजग घटक दलों के नेतागण एवं रणवीर फैंस एसोसिएशन के सशक्त समर्पित कार्यकर्ता मौजूद थे।

इधर पूर्व लोक सभा प्रत्याशी व पूर्व जिला परिषद् अध्यक्षा कृष्णा कुमारी यादव तथा युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष वास्तुविद साम्बवीर यादव ने भी विभिन्न गाँवों में जन संपर्क कर पूनम देवी यादव के लिए वोट मांगे ।राजग घटक दलों के भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ,जदयू के जिला अध्यक्ष सोनेलाल मेहता, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष बब्लू मंडल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कंचन पटेल,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा,हम पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय यादव, वीआईपी के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद मंडल,पूर्व जिला परिषद् के उपाध्यक्ष विनय कुमार बरूण चौरसिया,जिला पार्षद योगेन्द्र सिंह ,आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,सहित राजग और रणवीर फैंस एसोसिएशन के सशक्त समर्पित कार्यकर्ता अपने अपने स्तर से भी मतदाताओं से जनसंपर्क कर एनडीए उम्मीदवार पूनम देवी यादव के समर्थन में वोट देने की अपील किया है।

कई पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे खगड़िया,दिन भर चलता रहा आरोप प्रत्यारोप का दौर

शानू आनंद/गीता कुमार की रिपोर्ट

खगड़िया(जनप्रसंग): खगड़िया जिले में विधानसभा का चुनाव दुसरे चरण में होना है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही है जिले में बड़े-बड़े राजनेताओं का पदार्पण होने लगा है। जिले में शुक्रवार को कई बड़ी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित बड़े-बड़े नेताओं के आगमन ने जिले में आरोप प्रत्यारोप के खेल को बढा दिया। दरअसल शुक्रवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान,रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा,एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और प्लुरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी सहित कई अन्य नेता भी आज खगड़िया पहुंचे।

नीतीश कुमार ने जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के भगवान उच्च विद्यालय गोगरी और खगड़िया विधानसभा के कोशी कॉलेज में सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में अपने द्वारा किये गये कार्यों का बखान किया साथ ही उन्होनें आगमी सात निश्चय योजना की घोषणा सहित हर पोल पर सोलर लाईट लगाने की बात कही नीतीश अपने सम्बोधन में राजद और लोजपा पर काफी हमलावर दिखे।
वहीं परबत्ता और खगड़िया पहुंचे चिराग पासवान नीतीश कुमार पर काफी हमलावर दिखे उन्होने नीतीश कुमार द्वारा किये गये कार्यों को घोटाला का अंबार बताते हूए अपनी सरकार आने पर इनसबों की जांच की बात कर नीतीश को जेल भेजने तक की बात कह डाली।
वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने महद्दीपुर में सभा को संबोधित किया और असदुद्दीन ओवैसी ने बैसा में सभा को संबोधित करते हुए नीतीश और लालू दोनों पर हमला किया।

वहीं दूसरी तरफ पुष्पम प्रिया ने खगड़िया और बेलदौर में रोड शो किया इस दौरान उन्होने बिहार के 30 साल को बदहाल साल बताया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started