जन प्रसंग(श्रवण आकाश): परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सियादतपुर अगुवानी पंचायत के अगुवानी गंगा घाट पर एक अज्ञात किशोरी आत्महत्या करने के उद्देश्य से गंगा नदी में छलांग लगा रही थी. जिसे देख वहाँ मौजूद लोगों के सहयोग से अज्ञात किशोरी को खुदकुशी करने में ग्रामीणों ने रोकने में सफलता हासिल की. वहीं मौजूद ग्रामीणों ने अज्ञात किशोरी को पहचान की लाखों प्रयास किया लेकिन जिद के मारे किशोरी ने अपनी वास्तविक पहचान बताने से इंकार करती दिखी.
हालांकि इतना जरूर बोल रही है मुझे डुबना है, मरना है. आप सभी मुझे छोड़ दीजिए, मेरे बच्चे को मार दिया है और मैं भी नहीं बचुंगी। वहीं बच्चे की भी सुचना देने से इंकार करती दिखी. वहीं मौजूद लोगों ने किशोरी को महिला के सहयोग से अगुवानी बस स्टैंड लाया और सभी ने पहचान को लेकर पुछताछ किया लेकिन कुछ नहीं बताई.
हालांकि सियादतपुर अगुवानी पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया स्मृति कुमारी ने भी पहुंच पहचान की बारंबार प्रयास की लेकिन विफल रही. कुछ हीं देर बाद ग्रामीणों ने परबत्ता थाना को भी सुचना दिया तो परबत्ता थाना पुलिस प्रशासन ने पंचायत चुनाव में अपनी ब्यस्तता बता फिलहाल कोई सहयोग करने से इंकार कर दिया.
अंततः मौजूद लोगों ने लाख सोच विचार के बाद किशोरी को रात्रि आश्रय हेतु चर्चा कर रहे थे कि इसी बीच खीराडीह पंचायत के सरपंच ने किशोरी को अपने आवास पर ले गया. जहां फिलहाल अज्ञात किशोरी मौजूद हैं अंततः कुछ लोगों का कहना आ रहा है कि ये अज्ञात लड़की ने अपनी पहचान दीना चकला गांव और अपने आप को ममता कुमारी बता रही है लेकिन फिलहाल अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है.



























