खगड़िया(जनप्रसंग): स्वाधीनता के बैनर तले एक विचार गोष्ठी का आयोजन रविवार की रात्रि को जिले के चौथम प्रखंड क्षेत्र के नौरंगा एवं आदावारी गांव में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रीत कुमार एवं संरक्षण मुकेश कुमार ने किया। विचार गोष्टी का संचालन राजीव कुमार साह ने किया। इस विचार गोष्ठी में सभी मित्रों ने एकमत से समुदाय के राजनीतिक चेतना पर बल देते हुए राजनैतिक भागीदारी की बात कही। विचार गोष्ठी में स्वाधीनता के साथियों के साथ साथ ABMVS के साथी भी मौजूद थे।
सभी लोगों का एक साथ बैठना समुदाय के लिए राजनीतिक पहल को स्वीकारना और इसके लिए आगे आना हम सभी युवाओं के लिए अत्यंत ऊर्जावान रहा। श्री अमर शंकर प्रभात ने कहा अब वह दिन दूर नहीं जब हम राजनैतिक रूप से जागृत होकर समाज में दूसरे समुदाय के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे। बहुत जल्द सत्ता के गलियारे में हमारे समुदाय की हनक और धमक दोनों सुनाई देगी।
मौके पर विक्रम कुमार, वीरेंद्र कुमार पोद्दार, नीरज कुमार, नारद साह,महेश्वर साह, बबलू साह, नवीन कुमार, सौरभ कुमार, अभिषेक कुमार, मानव कुमार, दिलखुश कुमार, रोशन कुमार आदि मौजूद थे।
वक्ताओं ने कहा हिंदी हमारी राष्ट्रीय स्मिता,एकता और अखंडता का प्रतीक है
नसीम रब्बानी(वैशाली) की रिपोर्ट
बिहार(जनप्रसंग): वैशाली हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वाधान में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर दिघी कला हाजीपुर स्थित देवचंद महाविद्यालय के प्रांगण में मुख्य अतिथि प्राचार्य देवचंद महाविद्यालय डॉ तारकेश्वर पंडित के हाथों जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकारों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वैशाली हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष और मानवाधिकार पत्रकारिता के संवाहक डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि भाषा मानवीय जीवन की एक महत्वपूर्ण इकाई होती है,जिसके माध्यम से मनुष्य अपने भावों और विचारों को अभिव्यक्त करता है। राजभाषा के रूप में भाषा और भी महत्वपूर्ण हो जाती है,क्योंकि यह सरकार और जनता के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकार की नीतियों,उपलब्धियों आदि को जनता तक पहुंचाने का एकमात्र माध्यम भाषा है।
हिंदी भाषा ने अपने विकास यात्रा में अनेको -उतार चढ़ाव को देखा है, लेकिन धीरे-धीरे ही सही यह भाषा परिष्कृत होती हुई जन-जन की भाषा बन रही है। हिंदी भाषा को टीवी सीरियलों व चलचित्रों ने घर-घर की भाषा बना दिया है। हमें हिंदी बोलने में शर्म का अनुभव नहीं करना चाहिए,बल्कि गर्व का अनुभव होना चाहिए साथ ही डॉ कुमार ने यह भी कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय स्मिता,एकता और अखंडता का प्रतीक है। मुख्य अतिथि डॉ तारकेश्वर पंडित ने कहा कि हमारे देश में प्रति वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस और 14 से 21 सितम्बर तक हिंदी सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है क्योंकि 14 सितंबर,1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है क्योंकि 10 जनवरी,1975 को प्रथम हिंदी सम्मेलन नागपुर में आयोजित किया गया था।
हमें अंग्रेजी का ज्ञान होने चाहिए क्योंकि यह वैश्विक भाषा हैं, लेकिन हम हिंदी के साथ अन्याय भी नहीं करे। हमें हिंदी के साथ -साथ अन्य भाषाओं का भी सम्मान करने चाहिए। सम्मेलन के उपाध्यक्ष मेदनी कुमार मेनन ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी के सतत विकास के लिए वैशाली हिंदी साहित्य सम्मेलन निरंतर प्रयत्नशील है। यहाँ उपस्थित साहित्यकारों का सम्मान उसी की कड़ी है। समारोह में उपस्थित मानव अधिकार कार्यकर्ता अमित कुमार ‘विश्वास’ ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 343(1) के तहत हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हिंदी का अपमान अपनी माँ का अपमान है। हमें अन्य भारतीय भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेजी सीखने पर भी बल देना चाहिए। हमें आर्थिक तरक्की के लिए भाषा संबंधी संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठकर अपने ज्ञान के दायरे को बढ़ाना होगा। वर्तमान समय ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का है। आज हिंदी भी रोजगार की भाषा बन चुकी है। इसलिए हमें संकीर्णता को त्यागकर एक सकारात्मक विकासवादी दृष्टिकोण के साथ अपनी मातृभाषा के साथ-साथ अन्य भाषाओं को भी सीखने पर बल देना चाहिए जिससे रोजगार के नवीन अवसरों का सृजन भी हो सके।
समारोह में साहित्यकारों को विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया गया। डॉ प्रवीण सागर को राज नारायण चौधरी स्मृति सम्मान, श्री शम्भू शरण मिश्रा को कपिल छवि स्मृति सम्मान,डॉ हरिशंकर सुमन को मनमोहन स्मृति सम्मान ,लव कुमार शर्मा को डॉ बिजली सिंह स्मृति सम्मान, धर्मेंद्र सिंह,योगेंद्र प्रसाद गुप्ता ,संगीता राय और सुश्री अलका श्री, डॉ केकी. कृष्ण को विंदेश्वरी प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान, अश्वनी आलोक को सूर्य कुमार शास्त्री स्मृति सम्मान,विजय कुमार विनीत को चंदेश्वर राम चंदे सम्मान, को साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में अशोक कुमार, प्रिंस कुमार गुप्ता, नीरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। अंत में अमित कुमार ‘विश्वास’ ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
पटना(जनप्रसंग): बिहार कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं कार्यकर्ताओं की बैठक सदाकत आश्रम पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष अखिलेश कुमार विद्यार्थी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी डॉ मदन मोहन झा थे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल सचिव बलराम सिंह भदोरिया ने किया। जहां असम प्रभारी अजय कुमार चौधरी, नेशनल संचार कोडीनेटर नारायण कुमार, रवि रंजन जी संजय यादव, अरविंद पाण्डेय, राजेश कुमार, रंजीत चौधरी, विवेक वर्मा आदि उपस्थित थे। मालूम हो की इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी पुरस्कार से सम्मानित अखिलेश कुमार विद्यार्थी बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय किसान मजदूर और युवाओं के नेता हैं ।
वर्तमान में बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में 16 वर्षो से विभिन्न समस्याओं को लेकर जनहित के क्षेत्र में धरना,अनशन, प्रदर्शन करते रहे हैं। बीते दिनों वो मक्का आंदोलन को लेकर खुद ट्रैक्टर चला कर बेलदौर,चौथम,गोगरी प्रखंड के विधानसभा क्षेत्रों के 39 पंचायतों का दौरा कर मक्का की बदतर स्तिथि को लेकर सैकड़ो ट्रैक्टर के साथ बेलदौर प्रखंड मुख्यालय को घेराव को लेकर आन्दोलन को तेज़ कर रहे हैं।
खगड़िया(जनप्रसंग): नगर सभापति सीता कुमारी द्वारा शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-19 में ₹8,94,348 की लागत से बने एक आरसीसी नाला एवं दो सड़क,नाला सह स्लैब सड़क में चैकर टाईल्स निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। वहीं तीनों योजनाओं के उद्घाटन के बाद नगर सभापति सीता कुमारी ने कहा कि ₹4,78,500 की लागत से हवेली गली (किस्ती कोठी) के निकट शंभु बाबू पत्रकार के गली का पीसीसी सड़क,नाला ,स्लैब एवं सड़क पर चैकर टाईल्स लगाया गया है। मालूम हो की यह सड़क कच्ची थी जिससे लोगों को आने जाने में काफी कठनाई होती थी। इस सड़क के निर्माण होने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी गयी वहीं जेएनकेटी स्टेडियम के दक्षिण भाग प्रभात डीलर (पटेल नगर) घर होते हुए दिलीप चौधरी के घर तक ₹2,62,974 की लागत से आर सी सी नाला का निर्माण कराया गया है। यह नाला स्टेडियम के दक्षिणी भाग बाउंड्री पीछे से बनाया गया है। वहीं ₹1,52,947 की लागत से जीपी मानवेन्द्र कुमार मुन्ना के घर से आनंदी साह के घर तक नाला एवं पेभर ईट निर्माण कार्य कराया गया है।यह गली भी काफी संकीर्ण था और नाला नहीं रहने के वजह से गली में आने जाने वाले आमलोगों को काफी कठनाई होती थी। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव,विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर उपसभापति सुनील कुमार पटेल, अध्यक्षता नगर पार्षद हेमा भारती ने किया गरिमामयी उपस्थित में सशक्त स्थायी समिति सदस्य पूनम कुमारी, आफरीन बेगम, रणवीर कुमार,जितेंद गुप्ता,लीना श्रीवास्तव, रिंकी देवी, बबीता देवी,रूपा कुमारी, पूर्व नगर पार्षद पप्पू यादव, शम्भू कुमार सिंह, समाजसेवी कमल भारती, कुंजबिहारी पासवान,हंसराज कुमार,मो०नसीम,संजय कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
बंदी गृह एलवेस्टर की मकान से पाइप से लटका हुआ शव,मानसी स्टेशन पर चर्चा का विषय
खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के मानसी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन के यात्री बंदी गृह(हाजत के बाहरी हिस्से) के पास एक युवक यात्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।हलांकि यात्री कौन है? कहां का है? अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन मृतक यात्री के पास से एक रेल टिकट मिला है। इधर मानसी रेल थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान ने बताया की करीब पांच बजे सुबह के आस -पास सुचना मिला की टिकट चेंकिग यात्री बंदी गृह के बाहरी परिसर में एक युवक लटका हुआ है, जहां उसे मृत पाया गया।हलांकी घटना ग्यारह बजे रात की बाद के बाद का बताया जा रहा है। हलांकी रेल पुलिस सवालों के घेरे में भी है की आखिर जिस पुलिसकर्मी एवं पदाधिकारी का डयुटी है उसने क्यों नहीं देखा। इधर थानाध्यक्ष ने कहा की हाजत के पास पुरी तरह से लाइट बुझी हुई थी, स्टेशन अधीक्षक को शिकायत किया गया, लेकिन किसी तरह का सुनवाई नहीं हो पाया। हलांकी जिस बंदी गृह एलवेस्टर की मकान से पाइप से लटका हुआ शव मिला उसका हाइट भी मृतक के लम्बाई से छोटा है, लेकिन युवक ने जिस तरह से फांसी लगाकर आत्महत्या किया वह प्रश्नवाचक चिन्ह बना हुआ की आखिर कम हाइट में युवक ने कैसे आत्महत्या कर लिया। पुलिस का मानें तो युवक के गले में गहरा निशान है एवं गमछे को फाड़ कर कोड़ से युवक का लाश लटका हुआ था।हलांकी एक ओर बात है की इतना सबकुछ के बाद भी रेल स्वास्थ्य विभाग को पुलिस ने खबर भी नहीं दिया।जबकी महज कि कुछ ही दुरी पर रेल अस्पताल है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान ने बताया की मृतक के हाथ पर गोदना से SPY लिखा हुआ है। जबकि इसेे हत्या या आत्म हत्या कहा जाय पोस्टमार्टम के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा।
● खगड़िया की धरती माँ के समान और जनता की सेवा हीं वास्तविक पूजा:पूनम देवी यादव
खगड़िया(जनप्रसंग): मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत प्राक्कलित 10 लाख 57 हजार 4सौ की लागत से खगड़िया सदर प्रखण्ड के मथुरापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 15 में संत ज्वेलर्स स्कूल के गेट से मस्जिद तक सड़क में मिट्टी, ईंट सोलिंग एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास गुरूवार को सदर जदयू विधायक पूनम देवी यादव ने किया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सदर विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि हमने जो वायदे किये उस पर शत-प्रतिशत विश्वास के साथ खड़ा उतड़ने का काम किये हैं।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वच्छ नेतृत्व में तथा पूर्व विधायक रणवीर यादव दूरदर्शी सोच के मुताबिक प्राप्त प्रेरणादायी मार्गदर्शन में हमने खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के पिछड़े और सुदूर इलाके तक विभिन्न स्तर से ससम्मान विकास योजना के लाभ पहुंचाने के लिए हमने भगीरथ प्रयास किये हैं। श्रीमती यादव ने कहा कि खगड़िया की पावन धरती माँ के समान और यहां की जनता की सेवा हीं हमारे लिए वास्तविक पूजा है।हम अपने कार्यकाल के अबतक मथुरापुर पंचायत में विकास हेतु करोडों की लागत से योजना संचालित किये हैं।हम जिस योजना का शिलान्यास करते हैं उसका उद्घाटन करने का भी काम करते हैं।इस सड़क के निर्माण से आमजनों को आवागमन की सुविधा सुलभ हो जाएगी। इस अवसर पर युवा जद यू के प्रदेश उपाध्यक्ष वास्तुविद साम्बवीर यादव ,समाज शास्त्री सत्येयूवीर यादव,जिला पार्षद योगेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच उमेश प्रसाद सिंह, मनोज सिंह, हरिशंकर सिंह,संजीव झा, नवीन सिंह, जयचन्द सिंह,जिला पार्षद समीर सदा,रूबेदा खातून,समिला खातून अमीना खातून, सुन्दर पाल,अमर सिंह एवं शिक्षक भूषण सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे ।ग्रामीणों ने बेटी-बहन और विकास की प्रतिमुर्ती की संज्ञा से विभूषित करते हुए विधायक का भव्य स्वागत किया।