● टीम डॉ.संजीव द्वारा चलाया जा रहा हर बूथ पच्चीस यूथ अभियान
परबत्ता(जनप्रसंग): अगामी विधानसभा सभा चुनाव के मद्देनजर जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह परबत्ता विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ. संजीव अपने चुनाव की बयार को बांधने में जुट गये हैं। इस क्रम में टीम डॉ.संजीव कुमार के सदस्यों के द्वारा हर बूथ पच्चीस यूथ अभियान के तहत बूथ कमिटी का गठन किया जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड के परबत्ता विधानसभा के सह मीडिया प्रभारी साकेत कुमार एवं युवा जदयू के जिला महासचिव अमन कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में बूथ कमिटी का गठन प्रखंड के कोलवारा पंचायत में किया गया जहां पंचायत के विभिन्न युवाओं को बूथ स्तर का अगल-अलग दायित्व सौंपा गया।
इस कार्यक्रम के दौरान सह मीडिया प्रभारी साकेत कुमार ने जनप्रसंग की टीम को बताया टीम डॉ.संजीव के एक खास अभियान “हर बूथ पच्चीस यूथ” कार्यक्रम तहत प्रत्येक बूथ से 25सदस्यों का चयन किया जा रहा है जो आगमी चुनाव में टीम के विभिन्न कार्यों को पूरा करेंगे। मालूम हो डॉ.संजीव परबत्ता विधायक रामानंद सिंह के पुत्र हैं जो इस बार परबत्ता से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में हैं।
बदहाल खगड़िया को हमने विकास के पटरी पर लाया हैं:पूनम देवी यादव
खगड़िया(जनप्रसंग): सदर प्रखण्ड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत ग्राम मोरकाही,वार्ड नं 13 में दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति व किसान भवन के उपर पिलरयुक्त सामुदायिक भवन तथा मोटरयुक्त समरसेबूल पम्प सहित इज्जत घर निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को सदर विधायक पूनम देवी यादव ने नारियल फोर कर किया ।
शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सदर विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि मोरकाही ग्राम वासियों के लिए एक सामुदायिक भवन की आवश्यकता थी जिसे आज हम पुरा कर रहे हैं।ऐसे ऐसे भवन विभिन्न पंचायतों के जरूरतमंद स्थानों पर निर्माण करवायें हैं।जहां सार्वजनिक कार्यक्रम, शादी अथवा अन्य सामाजिक महत्वपूर्ण समारोहों के अवसर पर सदुपयोग किया जा सकता है।ऐसे जनोपयोगी कार्यों से हमें शुकून और तसल्ली मिल रही है। उन्होंने कहा कि खगड़िया विधान सभा क्षेत्र वर्ष 2005 से पहले विकास से कोसों दूर था,जिस बदहाल खगड़िया को हमने अपने वायदे के अनुकूल पूर्व विधायक रणवीर यादव के प्रेरणा से सम्मान सहित शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पेयजल, सड़क, पुल पुलिया, भवन,सिंचाई इत्यादि क्षेत्र में विकास कार्य कर खगड़िया के स्वरूप में चार चांद लगाने का काम किये हैं।उन सभी समस्याओं से निजात दिलाकर खगड़िया को विकास के पटरी पर लायें हैं।आपदा विपदा के येन वक्त पर पहुंच यथासंभव पीड़ितों की सेवा व सहायता करते रहे हैं।बोले नीतीश कुमार की सरकार में विकास करने की नई संस्कृति का आविर्भाव हुआ है,जिसे और बेहतर स्वरूप देने के लिए जहां नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है वहीं विधायक पूनम देवी यादव ने अगली विधान सभा चुनाव में सहयोग, समर्थन व आशीर्वाद देने की अपील भी की।उन्होंने क्षेत्र के लोगों पर भरोसा जताते हुए कहा कि हमें काम के बदले सम्मान जनक मजदूरी अवश्य मिलेगा। समाज शास्त्री सत्येयूवीर यादव, हम के जिला अध्यक्ष पूर्व मुखिया संजय यादव तथा आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने विधायक के द्वारा किये गये तमाम विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इन्हें हर जगह अपार समर्थन मिल रहा है।आगामी विधान सभा चुनाव में भी पूनम देवी यादव अपार मतों जीत हासिल कर इतिहास कायम करेंगी।स्थानीय वक्ताओं की मांग पर बाढ़ से जो भदई फसल नष्ट हो गया है उसके लिए किसानों को फसल क्षति पूर्ति दिलाने, ॠण माफ व मक्का का समर्थन मूल्य दिलाने का विधायक ने आश्वासन दिया । इस अवसर पर स्थानीय मुखिया मक्खन साह, सरपंच देवनन्दन साह, पूर्व सरपंच देवनन्दन प्रसाद यादव,कुन्दन कुमार यादव, सेवा निवृत शिक्षक कपिलदेव प्रसाद यादव,प्रभु यादव, बाबाजी यादव, पुनीत यादव,चन्द्रदेव यादव,नागेश्वर यादव,राजाराम यादव, भोली यादव, नित्यानंद यादव डीलर,चुनचुन साह,पूर्व मुखिया ज्योति देवी ,वार्ड सदस्य क्रांति देवी, कल्पना देवी,टुन्नू सिंह,देवो यादव ,रामइकबाल, नेपाली दास,हरिचरण तांती, विकास कुमार सिंह, सुभाष तांती, लखन महतों, उपेन्द्र तांती,नन्दकिशोर यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।
परबत्ता(जनप्रसंग): परबत्ता प्रखंड के भरतखंड ओपी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक बोतल शराब के साथ बोलेरो गाड़ी से तीन युवक को हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि नारायणपुर से भरतखंड की तरफ एक बोलेरो से तीन युवक जा रहे थे। इसी दौरान भरतखंड थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने शक के आधार पर बोलेरो में सवार तीनों युवक की तालाशी ली।तालाशी के दौरान बोलेरो गाड़ी से एक बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।जिसके उपरांत तीनों युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं बोलेरो भी जप्त कर लिया गया। जप्त बोलेरो का नंबर बी आर 1 पी 4843 है। वहीं गिरफ्तार युवक की पहचान चंदन कुमार पिता संजय यादव साकीन तेहाय थाना पसराहा,दिलीप कुमार पिता दिवाकर शर्मा साकीन आशा टोल थाना बिहपुर भागलपुर एवं प्रशांत कुमार पिता ज्ञानेश्वर शर्मा साकीन रायपुर थाना बिहपुर भागलपुर के रुप में पहचान की गई है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवक से पुछताछ की जा रही है। मामला दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
किसानों से मिलकर मक्का के मूल्य को बढ़ाने का किया मांग
(गीता कुमार की रिपोर्ट)
खगड़िया(जनप्रसंग): बिहार कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार विद्यार्थी ने ट्रैक्टर से बेलदौर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के मक्का किसानों की समस्या का समाधान करने पहुंचे। जहां किसानों ने उनका भव्य स्वागत किया।
जहां उन्होनें मक्का के दर को ₹2250 प्रति क्विंटल करने को लेकर आंदोलन के शंखनाद की बात कही वहीं उन्होने कहा की सरकार द्वारा मक्का के क्रय मूल्य को नही बढाये जाने पर हजारों किसानों के साथ बेलदौर प्रखण्ड मुख्यालय का घेराव किया जायेगा। मालूम हो की विगत 16वर्षों से जन जन की सेवा सहित किसानों के साथ हमेशा संघर्ष कर रहे कांग्रेस के युवा नेता अखिलेश कुमार विद्यार्थी हर वक्त कांग्रेस के झंडा उठाने सहित कांग्रेस संगठन के सिद्धांत को जन जन तक पहुंचाने वाले दर्जनों नुक्कड़ सभा, अनशन करने वाले अखिलेश कुमार विद्यार्थी खुद ट्रैक्टर चलाते हुए बेलदौर प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा किया जिनमें बेला, पिरनगरा, पनसलवा,डुमरी, ढाढ़ी, पचाठ, नारदपुर, बलैठा, चोढली, आदि गांव में मक्का आंदोलन के लिए किसानों से जनसंपर्क किया।
खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत देवरी पंचायत भवन में अगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश्वर दास उर्फ अखिलेश कुमार ने की उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के वर्चुअल रैली को जनता ने नकार दिया। वर्तमान सरकार अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में क्या विकास किया है ये बता पाने में विफल है इससे साफ हो जाता है कि बिहार में नीतीश जी जनता के पैसे का बंदरबांट किया है। जनता के सामने सात निश्चय योजना इसका गवाह है किस तरह इसमें लूट चल रहा है । बिजली की दरें अन्य राज्यों से ज्यादा है । प्रधानमंत्री आवास योजना में लूट बदस्तूर जारी है ,यहां तक कि राशन कार्ड बनबाने में भी गरीब मजदूर को दर दर की ठोकरें खानी पड़ती है साथ ही उसे कमीशन भी देना होता है । नीतीश जी को जनता इस चुनाव में आम अवाम और युवा सरकार की सबक सिखाने को तैयार है । दूसरी तरफ बिहार के शिक्षकों को जो लॉलीपॉप रूपी सेवाशर्त दिया है राजद यदि सत्ता में आती है तो पुराने शिक्षकों की तरह हुबहु वेतनमान और सम्मान शिक्षकों को देगी। आज कल नीतीश जी नया शिगूफा लेकर आया दलितों की हत्या के बाद नौकरी देने की बात कर रहे है यानी हत्या को बैधता प्रदान कर रहे है तो जितने दलितों की हत्या हुई है सबों को नौकरी दो साथ ही हत्या जिस किसी की भी होती है चाहे जाति जो हो उसे सही नही ठहराया जा सकता है सभी को नौकरी क्यों नही ये जबाब नीतीश को देना होगा । बिहार के मजदूरों को कोरोना लॉक डाउन के दौरान जिस तरह से राज्य सरकार ने यातनाएं दी है उसे गरीब मजदूर भुला नही है लोगो को कहा था कि बिहार में रोजगार देंगे दिया क्या ? राजद सोशल मीडिया के जरिये भी यहां के युवा ,गरीब मजदूर को जोड़कर नीतीश की सच्चाई को उजागर करेगा । हम अपने विधान सभा मे लोगो से सोशल मीडिया पर जोड़ने का अभियान चला रहे है इसे और तेज करेंगे साथ ही बैठक में कार्यकर्ताओं ने जमीनी कार्यकर्ता को चुनाव में टिकट देने की अपील पार्टी के नेता तेजस्वी यादव से करने की बात कही। अंत मे तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ बैठक को समाप्त किया गया।
जन जन हो रहे हैं विकास से लाभान्वित;पूनम देवी यादव
खगड़िया(जनप्रसंग): मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत प्राक्कलित 13 लाख 18 हजार 4 सौ की लागत से खगड़िया नगर परिषद् क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 04 में राजकुमार साह के घर के पीछे से मस्जिद होते हुए गोपाल तुल्सियान के गोदाम से प्रभु यादव के जमीन तक तथा नगर परिषद् क्षेत्र में हीं वार्ड नं 07 में नरेन्द्र गोइनका के घर से आनन्द बजाज के घर होते हुए इन्द्रजीत बजाज के घर तक पीसीसी सड़क सह नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन सोमवार को सदर विधायक पूनम देवी यादव ने किया । मौके पर विधायक श्रीमती यादव ने मुहल्ले वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।विकास की उम्मीद रखने वालों को नीतीश कुमार के हाथ को विश्वास के साथ मजबूत करना होगा।तभी विकास करने की प्रथा अक्षुण्ण रह सकती है।बोले खगड़िया के सभागार पंचायतों में हमने सर्वांगिण विकास कार्यों को सफलीभूत अंजाम दिये हैं जिससे जन -जन विकास के लाभ से लाभान्वित हो रहे हैं।सडक निर्माण कार्य से नगर वासियों को आवागमन की सुविधा सुलभ हो गया है। इस अवसर पर आनन्द बजाज, संदीप केडिया, कृष्ण कुमार तुल्सियान, प्रभु प्रसाद यादव,वकिल ठाकुर, केदार चौरसिया ,राजेश कुमार राय, अमित कुमार प्रिंस, ललन कुमार साइन्टिस्ट,गोपाल तुल्सियान, अभय सिंह, डॉ धीरेन्द्र यादव, हरेराम यादव, तरूण सिह, व्रजेश कुमार विभू आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे ।मौके पर स्थानीय लोगों ने विधायक पूनम देवी यादव का स्वागत माला पहना कर किया ।