महद्दीपुर की मुखिया सुभद्रा देवी का निधन

👉 मंत्री एवं विधायक सहित मुखिया संघ के सदस्यों ने दी भावपूर्ण श्रधान्जलि

परबत्ता(जनप्रसंग): प्रखंड के महद्दीपुर चैती दुर्गा कमेटी के मेला मालिक राजेंद्र प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी महद्दीपुर पंचायत की मुखिया सुभद्रा देवी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से महद्दीपुर पंचायत समेत पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन पर परबत्ता प्रखंड के सभी मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद एवं प्रखंड कर्मीयों ने मुखिया सुभद्रा देवी का निधन पर श्रद्धांजलि देते हूए शोकाकुल परिवार के इस दुख भरी घड़ी में साथ दिखे।

इधर परबत्ता विधानसभा के पूर्व विधायक सह बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी एवं परबत्ता के वर्तमान विधायक डॉ संजीव कुमार ने भी फोन के माध्यम से शोकाकुल परिवार को ढ़ाढस देते हूए सुभद्रा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि दिया। इसी क्रम में मुखिया संघ के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, परबत्ता मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार उर्फ मंटू सिंह, पिपरालतीफ मड़ैया के मुखिया प्रतिनिधि डॉ रामविलास शर्मा, भरसो मुखिया प्रतिनिधि जोगी सिंह, देवरी मुखिया प्रतिनिधि कुमार गौरव आदि ने उनके आवास पहुंचकर मुखिया सुभद्रा देवी के शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

मौके पर पंचायत के कई लोगों ने मुखिया सुभद्रा देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की अपील की। जिला परिषद सदस्य किरण कुमारी, सरपंच पुनीत भारती, पंचायत समिति सदस्य अशर्फी प्रसाद साह, उप मुखिया कविता देवी, कुमोद कुमार रंजन उर्फ रिक्की, विवेक कुमार ,उमेश सिंह, दिलीप सिंह, देवनंदन मंडल वार्ड सदस्य, नगीना सिंह, डॉक्टर रंजन कुमार वार्ड प्रतिनिधि, जितेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रसाद आदि ने श्रधांजलि दी।

ज्योतिवा फूले एवं डॉ . अम्बेडकर की जयंती पर बामसेफ के जिला कार्यालय का किया गया उद्घाटन

ज्योतिवा फूले और अम्बेडकर का विचार आज भी प्रासंगिक: शास्त्री

खगड़िया(जनप्रसंग): शहर के समीर नगर स्थित आनन्द कॉलनी में दिनांक ऑल इंडिया बैकवर्ड (एस सी/एसटी, ओबीसी एण्ड माइनॉरिटी कम्यूनिटीज एम्प्लाईज फैडरेशन (बामसेफ) के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिवा फूले तथा भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती सह बामसेफ का जिला कार्यालय उद्घाटन समारोह कोविड-19 को लेकर जारी गाइड लाइन सोशलडिस्टेंस, माक्स व संख्याबल का अनुपालन करते हुए सम्पन्न हुआ।जिसका उद्घाटन प्राचार्य सुभाष पासवान,आचार्य राकेश पासवान शास्त्री व चन्द्रशेखर मंडल ने संयुक्त रूप से जाति तोड़ें,समाज जोड़ें के आलोक में दो अलग-अलग रीबन को जोड़ कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया।समारोह की अध्यक्षता बामसेफ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने की ।जबकि मंच संचालन पूर्व लोक सभा प्रत्याशी मोनी पासवान ने किया ।मौके पर महात्मा फुले और अम्बेडकर साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष व सगासा बिहार के प्रदेश सचिव आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने ज्योतिवा फूले और डॉ .अम्बेडकर को आधुनिक भारत के शिल्पकार बताते हुए कहा कि जबतक समाज के हर व्यक्ति शिक्षित नहीं होंगे तबतक भ्रम व अंधविश्वास से कतई उबर नहीं सकते हैं।श्री शास्त्री ने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा कि महात्मा फुले और अम्बेडकर साहब के बताये मार्ग का अनुकरण कर चलें यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

प्राचार्य सुभाष पासवान ने कहा है कि फूले और अम्बेडकर के द्वारा बताये रास्ते को अपनायें यही उनके लिए सच्ची पूजा होगी । एस-सी एसटी कर्मचारी संघ के सचिव चन्द्रशेखर मंडल ने कहा कि सही मायने में फूले और अम्बेडकर महामानव थे ,जिनके विचारों को विश्व स्मरण करता है।

राजेश कुमार एवं मोनी पासवान ने बताया कि कार्यालय हो जाने से यहां फूले, अम्बेडकर, पेरियार, कबीर, संत रविदास आदि सभी महापुरुषों की छोटी-बड़ी मार्बल की प्रतिमा, तस्वीर, कैलेंडर, पुस्तकें इत्यादि उपलब्ध रहेगा।जो उचित मूल्य पर इच्छुक व्यक्ति खरीद सकते हैं।

वहीं समारोह को सेवा निवृत शिक्षक सुखनन्दन पासवान, आजाद पासवान, अर्जक संघ के जिला संयोजक अनुराग कुमार वर्मा, मोहम्मद अब्दुल रहमान,शिक्षक प्रदीप कुमार परवाना, जितेन्द्र पासवान, संजय राम,संतोष दास,कुमुद कुमार करण,चुनचुन कुमार, शिक्षक मुकेश कुमार, राजन,कुन्दन, पंकज, मिथुन, सुमित रजक आदि बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा सहित एससी-एसटी, ओबीसी, माइनॉरिटी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने संबोधित किया।

सैकडों महिलाओं ने मुखिया की रिहाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

उलझती जा रही पसराहा गोलीकांड की गुत्थी

खगड़िया(जनप्रसंग): पसराहा थाना अंतर्गत पसराहा गांव में शनिवार को स्थानीय मुखिया समर्थकों ने सैकड़ों की संख्या में जुट कर पसराहा मुखिया नीतू कुमारी की रिहाई की मांग की।महिलाओं ने स्थानीय मुखिया को निर्दोष बताते हुए कहा अगर रिहाई नही की गई तो हमलोग सड़क पर उतर जाएंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि पसराहा की मुखिया नीतू कुमारी को राजनीतिक साजिश के तहत केस में फंसाया गया है। पुलिस प्रशाशन मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्यवाही करे। इस संबंध में सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष ने मुखिया के समर्थन में गृह मंत्रालय , पुलिस निदेशक,खगड़िया पुलिस अधीक्षक ,मुख्यमंत्री बिहार,सहित पसराहा थानाध्यक्ष को लगभग पांच सौ हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर मुखिया नीतू कुमारी को निर्दोष बताते हुए उसे रिहा करने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक 31 मार्च को गांव में ही मुखिया समर्थक और भावी मुखिया प्रत्याशी के समर्थक के बीच गोली कांड हुआ था। इस कांड में गांव के ही प्राइवेट शिक्षक नृपेंद्र सिंह की हत्या हो गयी। मुखिया प्रत्याशी के समर्थक साकेत सिंह गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इस घटना में दूसरे पक्ष से सुजीत कुमार भी बुरी तरह घायल हो गए थे। मृत शिक्षक नृपेंद्र सिंह के भाई अभिराज कुमार के बयान पर पसराहा थाना में कांड संख्या 50/21 में हत्या कांड के विभिन्न धाराओं में मुखिया सहित पांच नामजद अभियुक्त पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मुखिया नीतू कुमारी को तत्काल ही उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

महद्दीपुर के महान समाजसेवी सुरेन्द प्रसाद सिंह का निधन

बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी ने प्रकट की शोक संवेदना

खगड़िया(गीता कुमार/शानू आनंद): जिले के महद्दीपुर निवासी प्रख्यात समाजसेवी एवं शिक्षाविद्द सुरेन्द्र प्रसाद सिंह का निधन मंगलवार को हो गया। 1980 के विधानसभा चुनाव में सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा था। जिनमें वो कुछ ही वोट से चुनाव हार गये थे। सुरेन्द्र बाबू की समाज में एक पहचान बनी हुई थी। उन्होंने वर्ष 1982 में महद्दीपुर में कन्या उच्च विद्यालय की स्थापना कर नारी के शैक्षणिक उत्थान के लिये अविस्मरणीय कार्य किया।

उनके निधन पर बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग मंत्री एवं परबत्ता के पुर्व विधायक सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हूए कहा की सुरेन्द्र बाबू के ने क्षेत्र में शिक्षा की एक अद्भूत मिसाल पेश की है। उन्होनें क्षेत्र में एक अविस्मरणीय कार्य किया है। उन्होने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने हेतू ईश्वर से प्रार्थना की है।

समारोह पुर्वक मनाया गया भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेदकर की जयंती

बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

(शानू आनंद/गीता कुमार की रिपोर्ट)

परबत्ता(जनप्रसंग) : बुधवार को भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती प्रखंड के विभिन्न जगहों पर कोविड गाइडलाईन के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रखंड के ब्लॉक परिसर स्तिथ बाबा स्तिथ बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर राजद प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश्वर दास की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। अध्यक्ष ने बातों को रखते हुए कहा कि आज केंद्र और राज्य की सत्ता पर मनुवादी शक्तियां काबिज है जो विभिन्न तरीके से संविधान के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है,आमजन को मंदिर मस्जिद के नाम पर लड़ाकर देश पर मनुवाद को लागू करने की हरेक कोशिश कर रही है हमें शासक के इस मंसूबों को समझना होगा और ऐसी काली ताकतों के खिलाफ अभियान छेड़ना होगा।

वहीं प्रखंड के उदयपुर में बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर लोगों को संबोधित किया गया। जिसके बाद गांव के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लाल दास एवं कार्यक्रम का संचालन मनोहर दास ने किया। मौके पर उपस्तिथ कैलाश पासवान,अरुण दास,दिवाकर शर्मा,महेश अम्बेडकर, सुदर्शन दास आदि ने लोगों को सम्बोधित करते हूए बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हूए उनके सदकर्मों को लोगों के बीच रखा। मौके पर नीतीश दास,उमेश दास,अक्षय दास एवं राजीव कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परबत्ता नगर इकाई के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 130 में जयंती मनाई गई जिस मौके पर अभाविप के जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक नवनीत कुमार मिश्र एवं अभाविप के परबत्ता नगर कार्यकारिणी सदस्य साकेत कुमार उर्फ राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर को हमारे देश में एक महान व्यक्तित्व और नायक के रुप में माना जाता है तथा वह लाखों लोगों के लिए वो प्रेरणा स्रोत भी हैं। भारत के संविधान को आकार देने और के लिए बाबा साहब का योगदान सम्मानजनक है। मौके पर केशव कुमार, उत्तम कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, राजकुमार, दीपू कुमार, मंटू कुमार, आशीष कुमार आदि उपस्थित थे।

सर्वसम्मति से सगासा प्रदेश कार्यकारिणी कमिटी का पुर्नगठन

दिलीप शर्राफ को प्रदेश अध्यक्ष तो वहीं आचार्य राकेश कुमार शास्त्री को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया

बिहार(जनप्रसंग): राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ (सागासा) बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी कमिटी का आहुत बैठक में सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया जिसमें दिलीप कुमार शर्राफ को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं वरीय उपाध्यक्ष का पद सारण जिले के मोहम्मद इजहारुल हक को मिला एवं उपाध्यक्ष का पद मधुबनी के शशि शेखर कुमार, महासचिव का पद समस्तीपुर के कृष्णा नंद सरस्वती, वरीय महासचिव के पद पर पूर्णिया के राकेश कुमार को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।

वहीं खगड़िया जिले के आचार्य राकेश कुमार शास्त्री को सागसा का सचिव नियुक्त किया गया।एवं नवादा के अनुज कुमार सिंह को कार्यकारी सचिव एवं संयुक्त सचिव पद के लिए गोपालगंज के धनंजय प्रभाकर,कार्यकारी संयुक्त सचिव -अमित कुमार श्रीवास्तव (पश्चिमी चंपारण) संगठन सचिव विकास चंद्र (मुजफ्फरपुर) कार्यकारी संगठन सचिव -मो साहिल (शिवहर) उपसचिव शादाब खान (सुपौल) कार्यकारी उपसचिव राकेश कुमार रजक (किशनगंज)कोषाध्यक्ष खुर्शीद आलम (पूर्वी चंपारण) उप कोषाध्यक्ष अनिल सिंह (सीतामढ़ी) वरीय प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार (मुजफ्फरपुर) कार्यकारी वरीय प्रवक्ता ध्रुव प्रसाद(पूर्वी चमपारण) मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार सिंह (वैशाली) को नियुक्त किया गया।

इधर सगासा प्रदेश कमिटी के नये पदाधिकारियों को संघ के संतोष आर्या, मधुसूदन कुमार, अभिनव कुमार, चन्दन कुमार, असद उल्लाह शाद, राकेश कुमार कुशवाहा, प्रीतम कुमार, अभिषेक कुमार भारती, तहिर हसन, रंजीत कुमार, राजीव रंजन, नीतीश कुमार दास, अशोक मरांडी, कुमार राम, गणित कुमार, विकास कुमार, सुरेश यादव, राकेश आनंद, सुनील कुमार पासवान, मनोज कुमार दास, आशीष कुमार, संजय सिंह, अभय कुमार, सुमन कुमार यादव आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Design a site like this with WordPress.com
Get started