खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के पीपरपांती गांव में मंगलवार की अहले सुबह फांसी के फंदे से लटका शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गया। बताया जाता है कि मृतक इंटर का छात्र था। परिजनों की सूचना मिलते ही पसराहा पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जूट गई। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।
बताया जाता है कि पसराहा थाना क्षेत्र के पीपरपांती निवासी नरेश यादव का 21 वर्षीय पुत्र नितिश कुमार सोमवार रात्रि को घर से खाना खाकर सोने के लिए अपने बासा जो घर से 200 मीटर की दूरी पर है वहीं गया था। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे नितिश कुमार का पिता नरेश यादव जब बासा पर पहुंचा तो देखा कि उसका पुत्र बासा के बल्ली से रस्सी से टंगा हुआ है। देखते ही ग्रामीणों में यह सूचना आग की तरह फ़ैल गई।
खगड़िया(जनप्रसंग): बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परीक्षाफ़ल सोमवार को जारी करते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखी गयी। इधर खगड़िया जिला के मानसी प्रखंड के बेटी ने बिहार में नवां स्थान प्राप्त कर जिला का नाम रौशन की है। मानसी प्रखंड के मटिहानी गांव निवासी सर्वेश कुमार सुमन उर्फ विकास कुमार यादव का एकलौती पुत्री आरूषिनंदन ने बिहार में मैट्रिक परीक्षा में 471 अंक प्राप्त कर बिहार में 9 वां स्थान प्राप्त की है।
वहीं दूसरी ओर परबत्ता प्रखंड के कई छात्र-छात्राओं ने 400 से अधिक अंक हासिल किया। जिनमें भानू कुताय बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा इन्दु कुमारी ने 451 अंक, इसी विद्यालय से कुल्हड़िया निवासी नेहाल अली की पुत्री सोनली खातून ने 442 अंक हासिल,अनंत तिवारी की पुत्री नैनी कुमारी ने 433 अंक, रवींद्र तिवारी की पुत्री सोनली कुमारी ने 420 अंक हासिल किया।
वहीं कन्हैयाचक उच्च विद्यालय की छात्रा मनोज कुमार की पुत्री खुशी कुमारी ने 437 अंक हासिल किया। वहीं दूसरी ओर परबत्ता के छात्र प्रिंस ने 449अंक, प्रदीप कुमार ने 442अंक, हर्षित चौधरी ने 441 अंक, लवली कुमारी 401, आयुष कुमार ने 374अंक, राधिका कुमारी ने 339अंक, बिशौनी निवासी विपिन मिश्रा मे 336 अंक एवं उदयपुर की आरुशी कुमारी ने 334 अंक हासिल कर प्रखंड का नाम रौशन किया। मिली जानकारी के अनुसार कुल्हड़िया स्तिथ एसकेटी साइंस क्लासेस के दर्जनों छात्रों ने 400 से अधिक हासिल किया एवं कई छात्रों ने प्रथम श्रेंणी से उतीर्ण किया।
खगड़िया(जनप्रसंग): नेहरू युवा केंद्र खगड़िया द्वारा जिले के प्रत्येक प्रखंड में एनवाईवी पद की चयन प्रक्रिया जिलाधिकारी खगड़िया की अध्यक्षता में संपन्न की गयी थी। जिसमें खगड़िया जिलाधिकारी के समक्ष साक्षात्कार के बाद परबत्ता प्रखंड से एनवाईवी पद पर सुमन शर्मा का चयन किया गया। मालूम हो की सुमन शर्मा काफी समयों से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे है। इन्होंने युवाओं को संगठित कर उनके चौमुखी विकास के लिए कार्य करते आ रहे है।
सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करते है। इन्होने तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी भागलपुर से राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पांच बार प्रमाणपत्र से सम्मानित हो चुके है। वही सुमन शर्मा ने अपने वक्तव्य में चयन कमिटी को धन्यवाद देते हुए कहा की हम युवाओं के चौमुखी विकास के लिए कार्यरत रहेंगे एवम सरकार द्वारा चलाई जा रही जागरूकता अभियान एवम योजनाओं का लाभ लोगो तक पहुंचाने का काम करेंगे।
वही उनके मनोनय पर क्रांतिकारी युवा क्लब रामपुर ऊर्फ रहीमपुर के अध्यक्ष श्री सुधीर बाबा सामाजिक न्याय आंदोलन के सौरव कुमार, कबीर एजुकेशन के डायरेक्टर कुंदन राज, सब-डायरेक्टर शानू आनंद, सिगनम मैथमैटिक्स के अभिषेक सर, राजद प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश्वर दास आदि ने खुशी जाहिर करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।
अगर जनता मालिकों का पुन: साथ मिला तो बची हुई सारी योजनाओं को धरातल पर उतरने का काम करेंगे :- मुखिया शीला देवी
जनप्रसंग (गीता कुमार): खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत देवरी पंचायत के वर्त्तमान मुखिया शीला देवी अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों से मुलाक़ात के बाद अपने जनता मालिकों से बातचीत के दौरान बोले की हमने सरकार के सारी महत्वपूर्ण योजनों को उनके पास पहुंचाने का काम किये है. पत्रकारों द्वारा उठाये गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की चाहे वृध्दा पेंशन हो या लक्ष्मीबाई पेंशन योजना, राशन कार्ड, आधार कार्ड में सुधार हो या नया बनाना हो, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल का जल, मुख्यमंत्री गली नाली पक्कीकरण सड़क, स्ट्रीट लाइट जैसी हमने सभी योजनाओं को गरीब मजदूर तबके के लोगों के बीच पहुंचाने का काम किया है.
आगे उन्होनें कहा की आज गली गली पक्की सड़क बनकर तैयार है जगह जगह स्ट्रीट लाइट लगा हुआ है. अस्पताल में सभी दवाओं कों उपलब्ध कराना, सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार, आंगनवाड़ी केंद्रों में समय समय पर सभी बच्चों के देखरेख करने का भी हमने काम किये है. आज पंचायत के सभी वार्डों में रौशनी के लिए प्रयाप्त लाइट उपलब्ध है और रातें रौशनी से जगमग करती है, प्रत्येक वार्डों में पक्की सड़क है, मरणोपरांत मिलने वाली कबीर अंतयोष्टि राशि को हमने ससमय दिलाने का काम किये है. आज पंचायत के सभी वर्गों कों सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है. कोरोना काल में हमनें अपने तरफ से मास्क और सैनिटाईजर मुफ्त वितरण करने का काम किये है. कोरोना काल में ही दूसरे प्रदेश में फसे लोगों को सुरक्षित अपने घर वापसी लाने का प्रयास किए और बहुतों को अपने घर वापस लाया, प्रत्येक व्यक्ति दो दो साबुन और चार चार मास्क हम उनके घरों तक पहुंचाया है.
हम अपने पंचायत के बच्चों की शिक्षा दीक्षा के लिए अपने पंचायत में उच्च विद्यालय के निर्माण के लिए लगभग डेढ़ बीघा जमीन बिहार के राज्यपाल के नाम कर दिए है और वर्तमान सांसद महोदय से बात किये और कार्य प्रगति पर हो आशा है आश्वासन मिलने के बाद उच्च शिक्षा के लिए विद्यालय का निर्माण बहुत जल्द होगा, वहीं पंचायत सरकार भवन के लिए जमीन की तलाश जारी है जैसे ही जमीन मिलेगा उसमें पंचायत सरकार भवन के लिए एड़ी चोटी एक करुँगी.
अरुण कुमार वर्मा की एक पहल से जिले में 45 वर्षों से हो रहा है महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन
खगड़िया(जनप्रसंग): शहर स्थित कैलाश झा किंकर नगर केपीभी सभागार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी बिहार नगर ग्राम कल्याण परिषद् के तत्वावधान में फरकिया की शान 45 वाँ फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह का उद्घाटन जदयू जिला अध्यक्ष बब्लू मंडल, मुखिया संघ के जिला सचिव सह कोषाध्यक्ष मक्खन साह,सगासा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,परिषद् के संस्थापक अरूण वर्मा एवं सुरेश पोद्दार ने संयुक्त रूप से तलवार से फिता काटकर किया ।समारोह का संचालन में सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरणदेव यादव ने बेहतर भूमिका निभाया। वक्ताओं ने कहा कि फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन के माध्यम से जिले वासियों को भाईचारे, शांति-सौहार्द बनाये रखने के लिए होली पूर्व एक बेहतर संदेश देने का काम किया जा रहा है।महामूर्ख सम्मेलन खगड़िया के लिए सांस्कृतिक धरोहर है। जहाँ हर प्रकार के कलाकारों को सम्मान मिलता रहा है ।
समारोह में डेंजरस डांस कम्पनी के कलाकारों,भोजपुरी गायकों, कवियों, पत्रकारों, बुद्धिजीवीयों , सामाजिक कार्यकर्ता व राजनीतिक दल के नेताओं ने अपने अपने प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । समारोह में जदयू जिला अध्यक्ष बब्लू मंडल, मुखिया मक्खन साह,आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अरूण कुमार वर्मा, किरणदेव यादव,राहुल दीवाना, सुरेश पोद्दार, कवि सुखनन्दन पासवान,उमेश ठाकुर, भोजपुरी गायक व्रजेश बिहारी, भोजपुरी कलाकार तितली भारती, डेंजरसडांस कम्पनी के शिक्षक सुमित कुमार, सपना कुमारी, लूशी कुमारी यादव, शहिदे आजम भगत सिंह छात्र नौजवान संघ के जिला संयोजक आनन्द राज,पूर्व मुखिया गुड्डू ठाकुर, पाण्डव कुमार, अमर कुमार रंजन, अधिवक्ता गौतम कुमार, हरिनन्दन प्रसाद यादव, पंकज गुप्ता, नन्दन यादव, नीरज शर्मा, प्रभू जी, देव जी,राज बब्बर यादव एवं राजा वर्मा सहित दर्जनों लोगों ने अपने अपने प्रस्तुति से दर्शकों को गदगद कर दिया ।
समारोह में खगड़िया मूर्ख पंडितों और मूर्ख विद्वानों के द्वारा जिलाधिकारी को मूर्ख शिरोमणि, एसपी को लॉकडाउन मूर्ख सम्राट, एडीएम को मूर्खाधिराज,सांसद महबूब अली कैसर को भूमिगत महामूर्ख, सदर विधायक छत्रपति यादव को पिरकी फेंको मूर्खाधि पंडित, डॉक्टर विवेकानंद स्वामी को कोरोना महामूर्ख, सिविल सर्जन को महामारी मूर्ख, नगर सभापति सीता देवी को गुणवत्ता महामूर्ख, डॉ0अरविन्द कुमार वर्मा को गधा मूर्ख की उपाधि से नवाजा गया।
बिहार(जनप्रसंग): नौकरी माँग रहे युवाओं व सदन के अन्दर बिहार पुलिस अधिनियम-2021 के विरोध कर रहे विधायक के ऊपर लाठीचार्ज की घटना का सामाजिक न्याय आंदोलन के सौरव कुमार ने कड़ी निंदा की है उन्होंने नीतीश कुमार को समाजवाद के नाम पर कलंक बताया है। उन्होंने कहा कि आज 23 मार्च को लोहिया जयंती के साथ-साथ सहिदे-आज़म भगतसिंह ,सुखदेव और राजगुरु के सहादत दिवस का भी दिन था और आज के दिन सड़क पर नौकरी माँग रहे बेरोजगारों पर लाठीचार्ज और पत्थरबाज़ी करवाना और फिर उसी दिन सदन में काला पुलिसया क़ानून लेकर आना इस बात से तो यही प्रतीत हो रहा है कि नीतीश कुमार मानसिक दिवालियेपन के शिकार हो गए है। पुलिस-अधिनियम 2021 में बिना वारंट गिरफ्तार करने का जो प्रावधान है इसका बड़े पैमाने पर दुरुपयोग होगा और इसके दुरुपयोग से सबसे ज्यादा बिहार के दलित और अल्पसंख्यक समुदायों के लोग निशाने बनाएँ जयेंगे और एक लोकतांत्रिक राज्य पुलिसिया राज में तब्दील हो जाएंगे।आगे उन्होंने कहा किआर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर होने के कारण पहले से हीं देश भर के जेलों के अन्दर सबसे ज्यादा दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोग फ़र्ज़ी मुकदमे में बंद हैं और इस नए कानून से उनके शोषण और दोहन में और इजाफा हीं होगा।