BPSC की परीक्षा पास कर जिले के दर्जनों से अधिक युवाओं ने बढ़ाया जिले का मान

खगड़िया(शानू/गीता): बिहार लोक सेवा आयोग की 64 वीं संयुक्त परीक्षा का रविवार को परीक्षाफ़ल घोषित कर दिया गया।जिनमें खगड़िया के बेटे-बेटियों ने भी परचम लहराया। इधर खगड़िया की बेटी, गोगरी प्रखंड अंतर्गत बटेरा निवासी गंगाधार यादव की पुत्री आर्या राज के बीपीएससी की परीक्षा में 11वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया।
वहीं गोगरी से मुनीलाल दास एवं अर्चना आर्य के पुत्र सुमित कुमार आर्य ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 390 रैंक लाकर डीएसपी के लिए अंतिम रूप से चयनित हूए।

इधर जिले के खगड़िया प्रखंड के रानी सकारपुरा ग्राम के समर्पण जी एस सर सचिदानंद कुमार ने 64 बीपीएससी में प्रोबेशन ऑफिसर के पद पर चयनित हुए।
भरसो पंचायत अंतर्गत सलारपुर निवासी आंगनवाड़ी सेविका इंदु कुमारी एवं विनय कुमार सिंह उर्फ वासुदेव सिंह के पुत्र अविनाश कुमार ने बीपीएससी की परीक्षा में बाजी मारी है,मालूम हो की अविनाश के बड़े भाई ने पुर्व में ही BPSC की परीक्षा पास की थी।

दूसरी ओर मानसी प्रखण्ड के चकहुसैनी गाँव निवासी स्व. ललन प्रसाद सिंह के द्वितीय सुपुत्र कुन्दन कुमार सिंह ने एक बार फिर BPSC की परीक्षा मे 108 वां रैंक लाकर BDO पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया। मालूम हो कि बचपन से मेधावी कुन्दन गत वर्ष UPPSC की परीक्षा मे 44 वी रैंक के साथ DSP पोस्ट पर चयनित हुए थे और अभी वर्तमान मे उत्तर प्रदेश पुलिस अकादमी मुरादाबाद मे DSP की ट्रैनिंग कर रहे हैं ।

जबकि जिले के परबत्ता प्रखंड के कुल्हडिया ग्राम निवासी स्व. लक्ष्मण तिवारी के पुत्र गोपाल कुमार निवासी BPSC की परीक्षा में बाजी मारकर रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर चयनित हूए। वहीं परबत्ता प्रखंड के सतीशनगर गांव निवासी मत्स्य जीवी सहयोग समिति परबत्ता के मंत्री प्रभु दयाल सहनी के पुत्र मनीष कुमार ने बीपीएससी की परीक्षा में परचम लहराया।

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा परिणाम में चौढली गांव की व्यवसायी विनोद भगत की पुत्रवधू एवं आनंद भारती साप्टवेयर इंजीनियरिंग की पत्नी नीलिमा राय ने बीसी कोटेगरी 268 रैक लाकर बनी रेवेन्यू अधिकारी। महेशखूंट राजधाम ग्राम की रहने वाली प्रीति कुमारी का 64 वीं BPSC में बिहार राजस्व सेवा में चयनित हूए। चौथम प्रखंड के पूर्वी बोरने पंचायत के बोरने स्थान निवासी भुपेंद्र कुमार सिंह की पुत्री दिव्या गौतम ने भी बिहार लोक सेवा की परीक्षा में बाज़ी मार जिले का नाम रौशन किया।
