बिजली के करेंट ने उजाड़ दिया पुर्वनंदन साह का पूरा परिवार
खगड़िया (जनप्रसंग): खगड़िया जिले अंतर्गत चौथम प्रखंड के नौरंगा में मंगलवार को खेत पटवन के दौरान करेंट लगने से दो सगे भाई की मौत हो गयी।मृतक की पहचान नौरंगा निवासी पुर्वनंदन साह के पुत्र गोपाल साह और बसंत साह के रूप में की गयी है।
घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया की खेत पटवन को गये दोनों भाई में एक भाई को करेंट लग गयी जिसके बचाव में पहुंचे दुसरे भाई को भी बिजली ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसे उपचार के लिये अस्पताल लाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।
मालूम हो की पुर्वनंदन साह चार पत्रों में दो पुत्रों की पुर्व में ही असामयिक निधन हो गयी थी। काल बनकर पहुंची इस मंगलवार ने उनके पूरे परिवार को नष्ट कर दिया। मृतक गोपल साह विवाहित थे और उनकी चार पुत्री भी है। इस घटना पर चौथम के सामाजिक कार्यकर्ता रामप्रीत कुमार ने इस असामयिक निधन पर शोक प्रकट करते हूए प्रशाशन का ध्यान आकृष्ट करते हूए मुआवजे की मांग की है।
बांध निर्माण में हो रही गड़बड़ी पर टीम ने उठाया था सवाल
खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना में बन रहे रिंग बांध में हो रही गड़बड़ी के विरोध के लगातार हो रहे आंदोलन के दवाव में सोमवार को रोड की गुणवत्ता जांच के लिए स्वतंत्र अभियन्ता (IE) पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गिट्टी और मिट्टी का अनुपात 70% और 30% होना चाहिए लेकिन अनुपात बिल्कुल उल्टा है। वहीं लोगों ने कहा की बांध की लगभग 1 फ़ीट मिट्टी को काटकर बांध को चौड़ा कर दिया। ऊपर से 1 फ़ीट मिट्टी डालना था वो भी गबन कर दिया।
आरडब्लूडी(RWD) बांध को मजबूत बनाने के बजाय उसको और कमज़ोर हीं कर दिया गया है। बात जब चीफ इंजीनियर तक पहुंची तब ये लोग जागे। बोरना और गोगरी के लोगों ने ग्रामीण कार्य विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
इस मामले को लेकर सक्रिय रहे संगठन ‘पंचायत करे पुकार’ के सलाहकार मिन्हाज़ अहमद ने कहा इनके भ्रस्टाचार को बर्दाश नहीं किया जाएगा इसके एवज जो कीमत चुकानी पड़े बेईमानी के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ेंगे। पंचायत करे पुकार के अध्यक्ष रूपेश क्रांतिकारी ने कहा की ये लड़ाई हम सब की लड़ाई है हम इसे मंजिल तक पहुंचाएंगे गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण के लिए हमारा संघर्ष जाड़ी रहेग। मौके पर उपस्तिथ क्रांतिकारी नौजवान ने एक स्वर में रोड की गुणवत्ता को सही करने और समय पर कार्य पूर्ण करने की मांग की।वहीं मौके पर उपस्थित संवेदक ने स्थिति को देखते हुवे काम को सही ढंग से करने का भरोसा दिया।
स्व. रामेश्वर प्रसाद यादव टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला
परबत्ता(जनप्रसंग): प्रखंड के देवरी पंचायत स्थित नाथबाबा मैदान अररिया में आयोजित सात दिवसीय स्व रामेश्वर प्रसाद यादव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहला सेमीफाइनल मुकाबला सोमवार को पिपरालतीफ एवं गोपालपुर के बीच खेला गया।
गोपालपुर की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बनाए।144 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए पीपड़ालतीफ की खराब शुरुआत रही। एक बार फिर से वापसी करते हुए पिपरालतीफ टीम बीच में बेहतर स्थिति में पहुंच गई। इसी दौरान एक रन आउट के निर्णय पर पिपरालतीफ ने बीच में मैदान से वाक आउट किया। उस वक्त जीत के लिए दो ओवर में 25 रनों की आवश्यकता थी। जबकि 7 विकेट गिर चुका था।पिपरालतीफ की टीम खेलने से इंकार की वजह से अंपायर ने गोपालपुर को विजयी घोषित कर दिया। जिससे गोपालपुर की टीम सीधे फाइनल में प्रवेश किया। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा।
खगड़िया(जनप्रसंग): हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक के पदाधिकारियों की बैठक पार्टी वरिष्ठ उपाध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री की अध्यक्षता में रविवार को मेनका- कार्तिकेय सदन,नन्हकू मंडल टोला में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए आगामी 26 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाने का निर्णय लिया गया ।
श्री शास्त्री ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में पार्टी संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव निराला एवं जिला अध्यक्ष कंचन माला कुमारी यादव के नेतृत्व में पार्टी संगठन एक न एक दिन जरूर गुल खिलायेंगी।आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी पार्टी से जुड़े महिलायें और युवाओं को हर संभव सहायता की जाएगी। वहीं जिला उपाध्यक्ष सुलेखा कुमारी शर्मा तथा जिला संगठन सचिव राजेश कुमार पासवान ने पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात कही। बैठक में उपाध्यक्ष राजेश यादव, गिरीश प्रसाद यादव, ईशा देवी, सबिता देवी, रानी देवी, वार्ड सदस्य क्रांति देवी, श्रवण कुमार पा0,अरविन्द पासवान,सुवोध पासवान, राजकुमार, प्राणेश कुमार, नीरज कुमार, राजू कुमार, शिवा कुमार, वीणा देवी, चौथम प्रखण्ड अध्यक्ष डा.करण कुमार, अभिनन्दन कुमार पासवान, कुमारी कृति, सूर्यवंश कुमार, मुरली मनोहर जोशी आदि दर्जनों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
परबत्ता(जनप्रसंग): प्रखंड अंतर्गत देवरी पंचायत के नाथबाबा मैदान अररिया में विगत कई दिनों से चल रहे स्व. रामेश्वर प्रसाद यादव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट द्वारा आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट मैच के चौथे मैच का अररिया एवं खीराडीह टीम के बीच 16-16 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हूए खीराडीह की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट के नुक़सान पर 143 बनाया। वहीं 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अररिया की टीम की शुरुआत काफी खराब रही लेकिन अररिया के बल्लेबाज विकास एवं बिट्टू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 15 गेंद शेष रहते हुए जीत दिल दी। अररिया की टीम ने खीराडीह की टीम को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चौथे मैच में मैन आफ द मैच अररिया टीम के खिलाड़ी विकास कुमार को दिया गया।
इस मौके पर डॉ विक्की, डा संजय राय, अनिल यादव, सरवन यादव, ब्रजेश यादव, कन्हैया यादव, प्रिंस यादव , नितिश कुमार समेत दर्जनों व्यवस्थापक मौजूद थे।
खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आगे आयें युवा:शास्त्री
खगड़िया(जनप्रसंग): खगड़िया प्रखंड के मथुरापुर मैदान में सात दिवसीय अंतर्जिला फुटबॉल टुर्नामेंट का दूसरे मैच का उद्घाटन फुटबॉल में शॉट मारकर व खिलाड़ियों से परिचय कर पूर्व जिला पार्षद् कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना भाई अधिवक्ता का पुत्र इन्जीनियर चन्दन यादव तथा दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष सह एचपीपी(डी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए इन्जीनियर चन्दन यादव ने कहा कि इस तरह का खेल कूद मैच काबिले तारीफ़ है। हमारे युवा भाई फुटबॉल खेल में आगे बढ़ें , हमारे पापा के तरफ से हर संभव मदद की जाएगी।
वहीं आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने इस तरह के फुटबॉल खेल-कूद टुर्नामेंट के लिए आयोजकों की जमकर प्रशंसा करते हुए आज के युवा पीढ़ियों से खेल-कूद संस्कृति को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में खेल-कूद जहां स्वस्थ्य जीवन के लिए वरदान है, वहीं इससे सौहार्द्र माहौल का भी वातावरण पैदा होता है। बोले, मथुरपुर मैदान की साधन-सुविधा बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन से वे लगातार संपर्क में है। मथुरापुर मैंदान में युवाओं के लिए ओपेन जीम के अधिष्ठापन पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इस मैदान को और ज्यादा विकसित किये जाने की जरूरत है ।
श्री शास्त्री ने खिलाड़ियों को अपने स्तर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हमारे खगड़िया जिले के प्रतिभावान युवा अपने हौसला बुलंद कर मेहनत करें तो यहाँ के खिलाड़ियों में से भी कई लियोलें मेस्सी, रोनाल्डिन्हो, रोनाल्डो व नेमार आदि दुनियां के मशहूर फुटबॉल खेलाड़ी बन सकते हैं।
इस अवसर पर फुटबॉल टुर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार पासवान, सदस्यों में प्राणेश कुमार, राजू कुमार, रौशन कुमार एवं विनय कुमार गुप्ता आदि खेलाड़ी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
इस मैच में मोकामा के टीम ने लाभगांव टीम को पछाड़ते हुए 3 – 0 से जीत हासिल की ।रेफरी का कार्य जहां रोशन कुमार गुप्ता, सिदेश कुमार व राहुल कर रहे थे तो वहीं अजित कुमार कोमेंटेटर का भूमिका निभाया।