खगड़िया(जनप्रसंग): बिहार राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के प्रदेश सचिव आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्राफ के हवाले से प्रेस को बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान हूए लॉकडाउन में ग्रामीण आवास कर्मियों को कार्यस्थल पर उपस्थित होने से छुट देने एवं विभागीय कार्य तत्काल शिथिल करने अथवा स्वास्थ बीमा, विशेष प्रोत्साहन राशि, पारिवारिक पेंशन, अनुकम्पा सहित सरकारी कार्मिक को देय सुरक्षा, सुविधा व सहयोग ग्रामीण आवास कर्मियों को उपलब्ध कराने के संबंध मे विभागीय प्रधान सचिव, विभागीय मंत्री,मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं जिलावार संबंधित पदाधिकारियों को पत्र देकर अनुरोध किया।
श्री शास्त्री ने बताया है कि ग्रामीण विकास विभाग, बिहार के अधीन बिहार रुरल डेवलपमेंट सोशाईटी के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत संविदा पर नियोजित एवं कार्यरत ग्रामीण आवास कर्मियों यथा ग्रामीण आवास सहायक, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक व ग्रामीण आवास लेखापाल को लॉकडाउन में कार्यस्थल पर आने-जाने एवं कार्य करने में काफी असुविधा हो रही है तथा उक्त ग्रामीण आवास कर्मियों में कोरोना से संक्रमण का मामला बढ़ रहा है । क्योंकि लॉकडाउन के कारण वाहन से या पैदल आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध है तथा कोरोना के कहर के बीच इन कर्मियों के बचाव व सुरक्षा के लिए सरकार व प्रशासनिक स्तर से कोई इंतजाम नही है । आवागमन का सरकारी साधन एवं आवश्यक जीवन रक्षक कीट जैसे- मास्क, ग्लब्स, सेनेटाईजर, पर्सनल प्रोटेक्सन इक्युपमेंट आदि सरकार या प्रशासन द्वारा इन्हें उपलब्ध नही कराये जाने के बाबजुद इस महामारी व लॉकडाउन के समय में वे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अतिरिक्त अन्य कार्य कर रहे है । इनका संपर्क वैसे लोगों से हो रहा है या होगा, जो देश के विभिन्न राज्यों से लौटे है या लौट रहे है । उपरोक्त आवश्यक जीवन रक्षक किट के बिना कार्य करने से वे कोरोना से संक्रमित हो रहे है एवं इनके कोरोना का वाहक बनने का भी खतरा है, इससे इनके परिवार, समाज व देश के लिए भी खतरनाक स्थिती उत्पन्न हो सकती है ।
कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए बिहार सरकार 25 मई 2021 तक लॉकडाउन लागू कर चुकी है। इस अवधि में किस विभाग का कार्यालय खुला रहेगा अथवा बंद रहेगा इस बाबत सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसमें ग्रामीण विकास विभाग एवं पीएम आवास योजना (ग्रामीण) कार्यालय खुले रहने की चर्चा नहीं है। बावजूद इस लॉकडाउन अवधि में ग्रामीण आवास कर्मियों पर विभागीय कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्य का दबाव बनाया जा रहा है। जो सरकार के द्वारा जारी कोविड -19 को लेकर लगाये गये लॉकडाउन प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। इसी दबाव के कारण खगड़िया के बेलदौर प्रखंड के ग्रामीण आवास सहायक आतिश कुमार की मौत कोरोना से संक्रमित होने के बाद हो चुकी है तथा खगड़िया जिला समेत राज्य के विभिन्न जिलों में सैकङो ग्रामीण आवास कर्मी संक्रमित होकर कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। इनमें से कुछ आवास कर्मी कोविड केयर सेंटर में एवं कुछ आवास कर्मी होम कोराइन्टेन में है। राज्य के विभिन्न जिलों के कई प्रखंड में नियोजित ग्रामीण कर्मी कोरोना से संक्रमित पाया गया है । उक्त ग्रामीण आवास कर्मी विभागीय कार्य में लगा हुआ था एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुकों के घर-घर भ्रमण जियो टैगिंग आदि करता था लेकिन सरकार व प्रशासन द्वारा मास्क, ग्लब्स, सेनेटाईजर, पी पी ई कीट आदि उपलब्ध नही कराया गया था, जिस कारण ग्राम पंचायत के कोरोना संक्रमित के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है।
सर्वविदित है कि स्वास्थ विभाग, भारत सरकार ने पत्रांक – बीमा/2020/59 दिनांक 07.04.2020 के द्वारा कोविड-19 से मृत स्वास्थ कर्मियों के आश्रितो को 50 लाख रु क्षतिपूर्ति राशि देने का आदेश निर्गत किया है एवं वित्त विभाग, बिहार सरकार ने अपने संकल्प संख्या- 273 दिनांक 03.05.2021 द्वारा कोविड-19 से मृत सरकारी कर्मियों के आश्रितो को विशेष पारिवारिक पेंशन देने का आदेश निर्गत किया है तथा गृह विभाग, बिहार सरकार ने अपने संकल्प संख्या- जी/आपदा/2872 दिनांक 09.05.2021 द्वारा कोविड-19 हेतु चिन्हित अस्पताल व केयर सेंटर पर प्रतिनियुक्त सरकारी कार्मिकों को विशेष प्रोत्साहन राशि देने हेतु आदेश निर्गत किया है । कोविड-19 महामारी के भयानक परिस्थिती में सरकारी कार्मिक के साथ संविदा पर नियोजित ग्रामीण आवास कर्मी भी समान रुप से कार्य कर रहे है । कार्य के दौरान वे कोरोना से संक्रमित हो रहे है, संक्रमम से मर भी रहे है ।पंरतु अफसोसजनक है कि इन्हें किसी प्रकार की सुरक्षा व सुविधा नही दी जा रही है, कोरोना से मृत होने पर इनके आश्रितों को भी किसी प्रकार की सहायता नही दी जा रही है तो इस महामारी में किसी सुरक्षा या सुविधा या सहायता के बिना इनसे कार्य लेना क्या न्यायोचित है। इसिलिए उपरोक्त वर्णित सरकारी कार्मिक को देय सुविधा व सहायता ग्रामीण आवास कर्मियों को भी दी जाए अथवा इन्हें कार्यस्थल पर उपस्थित होने से छुट दी जाए एवं विभागीय कार्य तत्काल शिथिल की जाए।
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्राफ के द्वारा दिये गये पत्र के हवाला देते हुए श्री शास्त्री ने बताया कि श्रम मंत्रालय, भारत सरकार एवं बिहार सरकार ने भी एडवाजरी जारी क़ि है किसी भी कर्मी का जो कार्यालय नही आते पाते हैं, वेतन नही काटा जाए या उन्हें बर्खास्त नही किया जाए इसिलिए सभी ग्रामीण आवास कर्मियों को भी कार्य हेतु उपस्थित होने की छुट दी जाए एवं विभागीय कार्य तत्काल शिथिल की जाए अथवा स्वास्थ बीमा, विशेष प्रोत्साहन राशि, पारिवारिक पेंशन, अनुकम्पा सहीत सरकारी कार्मिक को देय सुरक्षा, सुविधा व सहयोग ग्रामीण आवास कर्मियों को उपलब्ध कराने की मांग की है ।
पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे खगड़िया अस्पतालों का लिया जायजा
परबत्ता,चौथम एवं बेलदौर के स्वास्थय केंद्र का मंत्री ने लिया जायजा
(शानू आनंद/गीता कुमार की रिपोर्ट)
खगड़िया(जनप्रसंग): शुक्रवार को बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री एवं परबत्ता के पुर्व विधायक सम्राट चौधरी खगड़िया जिले की स्वास्थय व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। जहां उन्होनें परबत्ता,चौथम एवं बेलदौर के स्वास्थ केंद्र की विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। जहां उन्होनें कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडर और उनकी आपूर्ति, बेड एवं सभी सुविधाओं का निरीक्षण किया ।साथ ही चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात कर स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा व्यवस्था व सुविधायों का जायजा लिया एवं उन्हें उचित दिशा निर्देश दिया।
उन्होनें बताया की गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में 55 बेड की ऑक्सीजन प्लांट लगाने की सहमति दे दी गयी है
वहीं प्रत्येक प्रखंड में दो-दो एम्बुलेंस भी उपलब्ध करवाया जायेगा। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, संजय खंडेलिया, बीडीओ,सीओ समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
युवा समाजसेवी गोलू चौधरी के द्वारा मास्क,साबुन और सैनिटाईजर का किया गया वितरण
परबत्ता प्रखंड के कबेला व बलहा गाँव के विभिन्न वार्डों में किया गया वितरण
खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कबेला पंचायत के बलहा गाँव के सभी वार्ड में स्व.अमरेंद्र चौधरी के पुत्र युवा समाजसेवी गोलू चौधरी के नेतृत्व में लगभग अबतक 6 हजार के मास्क, सेनिटाईजर व साबुन का वितरण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया. जिसमें बलहा गांव के सभी 4 वार्डों में मास्क, सेनीटाइजर एवं साबुन का वितरण पूरे तैयारी के साथ किया गया.साथ ही साथ कबेला गांव में भी अपने दोस्त,मित्र, गरीब, मजदूर असहाय जैसे घरों को कोरोना से जुड़ी सभी जरुरी सामान देने का काम किया.
वहीं समाजसेवी गोलू चौधरी सभी से आग्रह करते दिखे की ज़ब बेहद जरुरी काम हो तब घर से बाहर निकलें और ज़ब भी बाहर निकले मास्क जरूर पहने सोशल डिस्टेंसिंग का हमेशा पालन करें घर पहुंच कर साबुन से हाथ व मुँह अच्छी तरह जरूर धोयें और समय समय पर सेनिटायजार का उपयोग करें, इस प्रकार आपको कोरोना को मात दें सकते है. जहाँ गरीब, मजदूर, असहाय समाजसेवी गोलू चौधरी के द्वारा मास्क, साबुन और सैनिटायजार प्राप्त करके खुश दिखे और लोगों द्वारा उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना करते दिखे. इस मौके पर राजा ठाकुर, लकी कुमार, हीरो, राजा सहित दर्जनों समाजसेवी उसके इस कार्य के लिए उपस्थित थे.
परबत्ता पहुंचे डीएम ने अस्पताल एवं बांधों का किया निरक्षण
टीकाकरण के कार्यों में तेजी लाने एवं बांधों का कार्य समय से पूरा करने का दिया दिशा-निर्देश
परबत्ता(शानू आनंद): परबत्ता प्रखंड में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्याओं के मद्देनजर खगड़िया के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने परबत्ता के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का अचौक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होनें अस्पताल की विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लेते हूए वैक्सीन ले चुके युवाओं से साक्षात्कार किया।
डीएम ने पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हूए कहा की स्थानीय विधायक डॉ संजीव कुमार द्वारा अनुशंसा किये गए फंड का इस्तेमाल ऑक्सीजन के छोटे संयंत्र लगाने में किया जाएगा. इसके लिए अस्पताल में जरूरी संसाधनों को विकसित किया जाएगा,डीएम आलोक रंजन घोष ने अस्पताल मे कोरोना संक्रमण की जांच एवं टीकाकरण के कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिये।
बांधों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
वहीं अस्पताल के निरक्षण के बाद जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने तेमथा करारी जमींदारी बांध एवं लगार जमींदारी बांध के कटाव निरोधी कार्य का जायजा लिया और सम्बंधित पदाधिकारी को समय से कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया।
ईद पर्व को लेकर मड़ैया थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
ईद पर्व को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर दिया गया दिशा-निर्देश
परबत्ता(जनप्रसंग): प्रखंड क्षेत्र के मड़ैया ओपी परिसर में गुरुवार को ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हूए मड़ैया थानाध्यक्ष रतेश कुमार रतन ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि सहित गणमान्य व्यक्ति को कोविड गाइडलाईन के दिशा निर्देश का पालन करते हुए ईद पर्व को शांतिपूर्वक एवं सामाजिक दूरी बनाते हुए मनाने की अपील की गई। प्रत्येक मस्जिद में 15 से 20 व्यक्ति को ही ईद का नमाज अदा करने साथ ही साथ पूर्व साल की भांति इस वर्ष भी अपने-अपने घरों में ईद पर्व का नमाज अदा करने की अपील की गई।
इस मौके पर पिपरा लतीफ मड़ैया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ रामविलास शर्मा, इमाम मोहम्मद ताहा हाफिज साहब, प्रधानाध्यापक मोहम्मद रियाजुद्दीन, आरजेडी पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मुबारक, मोहम्मद बाबर, उपेंद्र शर्मा मोहम्मद सजाम, कुमोद कुमार रंजन उर्फ रिक्की, शिक्षक ताज उद्दीन, बिनोद दास इत्यादि गण उपस्थित रहे।
एचपीपीडी के जिलाध्यक्ष मनोनीत किये गये राकेश शास्त्री
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने किया मनोनीत, बधाईयों का लगा तांता
खगड़िया(जनप्रसंग): बिहार प्रदेश हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक के अध्यक्ष कंचन माला कुमारी यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव निराला के द्वारा स्वीकृति मिलने पर विभिन्न संघ-संगठनों के माध्यम से सामाजिक कार्यों में चढ़बढ़कर हाथ बटाने वाले आचार्य राकेश पासवान शास्त्री को हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक(एचपीपीडी) के खगड़िया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है ।वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती यादव के द्वारा संसारपुर निवासी एडवोकेट रामाशिष पासवान को हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक अधिवक्ता सेल के जिला अध्यक्ष तथा नगर परिषद् रोड वार्ड नं 11 निवासी (पूर्व में रघुनाथपुर) एडवोकेट नन्द कुमार यादव को जिला महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।
इधर श्री शास्त्री को एचपीपीडी के जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर जिला उपाध्यक्ष सुलेखा शर्मा ,राजकिशोर प्रसाद यादव,राजेश यादव,डॉ बिक्रम कुमार,पकरैल के पूर्व उप मुखिया मनोज कुमार शर्मा , फन्टूश ठाकुर,निवास ठाकुर,राहुल कुमार,मनीष कुमार,बीरबल कुमार आदि दर्जनों पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हें वधाई एवं शुभकामनाएं दी है।






















